Aaj ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों की किस्मत आज देगी साथ, प्रमोशन-लाभ पक्का, लापरवाही पड़ सकती है भारी!
Last Updated:
Aaj ka Makar Rashifal 19 August 2025: मकर राशि के लिए आज का दिन करियर में नई ऊंचाइयों को छूने वाला साबित हो सकता है. कारोबार और नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं. मेहनत का फल मिलने की पूरी संभावना है. कार्यक्ष…और पढ़ें
मकर राशि आज का राशिफलज्योतिषी कविता जांगिड़ का कहना है कि मकर राशि वालों के लिए काफी शुभ और खूबसूरत बना हुआ है. विशेषरूप से दोस्तों की वजह से आपको खुशी मिलेगी और लंबे समय से जो मन में बोझ था, वह भी हल्का हो जाएगा. उनका कहना है कि दिन को शुभ बनाने के लिए मकर राशि के जातक हनुमान जी की आराधना और गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें.
स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. छोटी-सी लापरवाही भी आपको परेशानी में डाल सकती है. बेहतर रहेगा कि दिनचर्या को संतुलित रखें और खान-पान पर ध्यान दें. ज्यादा थकान लेने से बचें और आराम के लिए समय निकालें. नौकरी करने वाले मकर राशि के जातकों को आज अपनी योग्यता और मेहनत का फल मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और आपको प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना भी है. आज आप अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर बड़ी सफलता हासिल करेंगे.
वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. खासकर संतान को लेकर आपको थोड़ी चिंता हो सकती है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें और बातों को लेकर अनावश्यक विवाद से बचें. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.दोस्ती के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न होगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.


