मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, बन रहा बदलाव का योग, मिलेगी खुशखबरी
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 16 August 2025: आज परिवार में खुशियों का माहौल होने से सभी के चेहरों पर मुस्कान बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र में आज कोई उपलब्धि या बदलाव के योग हैं.जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज …और पढ़ें
आज का मिथुन राशिफल.ओम प्रयास /हरिद्वार. आज 16 अगस्त शनिवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित प्रभावों का आगमन लेकर आया है. आज परिवार में खुशियों का माहौल होने से सभी के चेहरों पर मुस्कान बनी रहेगी. घर पर आज मांगलिक कार्यक्रम होने या कार्यक्रम की चर्चा होने से दिन अच्छा रहेगा. आज जातकों की रिश्ते की तलाश खत्म हो सकती है. कार्यक्षेत्र में आज कोई उपलब्धि या बदलाव के योग हैं. नौकरी करने वाले जातकों को अवकाश के दिन आज बॉस का बुलावा आ सकता है. छात्रों की पढ़ाई में आज व्यवधान बने रहेंगे, लेकिन सुबह के 3 घंटे काफी महत्वपूर्ण होने वाले हैं. नौकरी के लिए आज ऑनलाइन अप्लाई करना अच्छा रहेगा.
लव राशिफल
उत्तराखंड के हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री बताते हैं कि वैवाहिक संबंधों में आज का दिन सुधार के योग लेकर आया है. पिछले दिनों वैवाहिक संबंधों में चल रहे विवाद आज खत्म हो सकते हैं. जीवनसाथी के साथ आज का दिन कुछ हद तक सामान्य रह सकता है. आज आप कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी आज का दिन अच्छा रहेगा. आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. आज आप दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच अपने साथी से विवाह संबंधी बात कर सकते हैं.
करियर राशिफल
वह बताते हैं कि करियर में आज का दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आया है. जो छात्र अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत और लग्न से पढ़ाई कर रहे हैं, उनकी पढ़ाई में आज पूरे दिन समस्याएं बनी रहेंगी. आज एकांत में बैठकर पढ़ाई करने पर भी मन भटकता रहेगा, लेकिन सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक का समय आपकी पढ़ाई के लिए अच्छा रहने वाला है. जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज कोई खास उपलब्धि नहीं मिलेगी. आज नौकरी या इंटरव्यू के लिए कोई फोन कॉल या सूचना नहीं आएगी, लेकिन यदि आज आप नौकरी के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो जल्द ही आपको नौकरी के लिए अच्छी सूचना मिल सकती है.
व्यावसायिक राशिफल
वह आगे बताते हैं कि नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य स्थिति लेकर आया है. जो जातक नौकरी करते हैं उन्हें आज छुट्टी के दिन ऑफिस से बॉस का बुलावा आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आज उपलब्धि और बदलाव के योग हैं. पिछले दिनों कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं आज खत्म होंगी. आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको आर्थिक लाभ होने के योग बने हुए हैं.
NOTE: सभी राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी करने के लिए आप हरिद्वार के ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीधर शास्त्री से उनके फोन नंबर 9557125411 और 9997509443 पर संपर्क कर सकते हैं.
Lalit Bhatt
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


