आज जन्माष्टमी पर सुनें ये टॉप 10 श्रीकृष्ण भजन, भक्तिमय हो जाएगा पूरा घर
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भजन 2025
1. हाथी घोड़ा पालकी भजन
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
ए आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की॥
कोटि ब्रहमाण्ड के अधिपति लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
कोटि ब्रहमाण्ड के अधिपति लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
ए गौवे चराने आयो जय यशोदा लाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,
गैया चराने आयो जय यशोदा लाल की॥
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
पूनम की चन्द्र जैसी शोभा है गोपाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
हे आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय कन्हैया लाल की॥
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
भक्त के आनंद कंद जय यशोदा लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय यशोदा लाल की ॥
आनंद से बोलो सब जय हो ब्रज लाल की,
हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की,
आनंद से बोलो जय हो ब्रज लाल की,
जय हो ब्रज लाल की जय हो प्रतीपाल की,
गोकुल मे आनंद भयो जय कन्हैया लाल की॥
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,
ए आनंद उमंग भयो जय कन्हैया लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
जय हो नंदलाल की जय यशोदा लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की॥
2. ये चमक ये दमक फूलवन मा महक भजन…
यह पं. सुधीर व्यास का लोकप्रिय भजन है. सोशल मीडिया पर इसे बहुत ही पसंद किया जाता है. यह प्रभु राम चंद्र जी पर है, लेकिन इसे भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में भी कुछ जगहों पर पेश किया गया है.
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन, चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है ॥
मेरे सुख दुःख की रखते हो खबर,
मेरे सर पर साया तुम्हारा है,
मेरी नैया के खेवनहार तुम्ही,
मेरा बेड़ा पार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥
तोरी प्रीत में रोवत है नैना,
रग रग में बसी है प्रीत तोरी,
अखियन में खुमार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥
मेरा दिल ले लो मेरी जा ले लो,
मेरा तन ले लो मेरा मन ले लो,
मेरे इश्क को निस्बत है तुमसे,
जीवन श्रृंगार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥
मोरे जबसे लडे तुम संग नैना,
मोरी नस नस में है प्रीत तोरी,
मेरा सब आधार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥
मेरा कोई नहीं है दुनिया में,
मेरा तौल करार तुम्हई से है,
मैं कहाँ जाकर सौदा बेचूं,
मेरा सब व्यापार तुम्हई से है,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है॥
ये चमक ये दमक, फूलवन मा महक,
सब कुछ सरकार तुम्हई से है,
इठला के पवन, चूमे सैया के चरण,
बगियन मा बहार तुम्हई से है॥


