मेष राशि वालों पर आज बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, अचानक होगी धन की प्राप्ति, करें ये उपाय
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 August 2025: दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार आज मेष राशि के जातक के लिए बेहद शुभ दिन रहेगा हर क्षेत्र में वृद्धि होगी. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है. धन की दे…और पढ़ें
आज का मेष राशिफल.अयोध्या के ज्योतिषी पंडित कल्कि राम बताते हैं कि दैनिक ग्रह गोचर के अनुसार आज मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक दिन रहेगा. हर क्षेत्र में वृद्धि होगी, लेकिन करियर में सावधान रहने की जरूरत है, तो शादीशुदा जीवन पहले से खुशहाल होगा. आर्थिक क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिलेगा.
करियर की अगर बात करें तो करियर के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. तनावपूर्ण स्थिति आ सकती है. सावधान रहने की जरूरत है. वाणी पर संयम रखना होगा. नौकरी में परेशानियां आ सकती हैं. सीनियर से सपोर्ट मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. सावधान रहें.
दांपत्य जीवन की बात करें तो शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी. लाइफ पार्टनर के साथ पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं. खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा. शादीशुदा जीवन में एक दूसरे के प्रति प्यार बढ़ेगा. विवाह में आ रही रुकावट भी दूर होगी.
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी. अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है. विदेश भी जाना पड़ सकता है. खर्चे में बढ़ोतरी होगी. धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी. निवेश के लिए यह समय शुभ रहेगा.
आज का उपाय
मेष राशि के जातक के लिए शुभ अंक 9 रहेगा. शुभ रंग लाल है. उपाय में भगवान शनि की पूजा आराधना करें.
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में एक दशक से अधिक से सक्रिय. वर्तमान में News18 हिंदी में कार्यरत. 2010 से नई दुनिया अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की.फिर हिंदुस्तान, ईटीवी भारत, वेबदुनिया समेत कई जगहों पर रिपोर्टिंग और डेस्क मे… और पढ़ें


