घर में साफ-सफाई के बाद भी बार-बार दिख रहे हैं कॉकरोच? जानें वास्तु और ज्योतिष में छिपा इसक

घर में साफ-सफाई के बाद भी बार-बार दिख रहे हैं कॉकरोच? जानें वास्तु और ज्योतिष में छिपा इसक

Last Updated:

Cockroach In House Vastu Sign: घर में रोजाना साफ-सफाई के बाद भी अगर कॉकरोच नजर आ रहे हों, तो यह केवल गंदगी या लापरवाही का संकेत नहीं माना जाता. ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बार-बार दिखने वाले कॉकरोच कई बार नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक रुकावट, पारिवारिक तनाव या ग्रहों की अशुभ स्थिति की ओर भी इशारा कर सकते हैं. ऐसे में इनके पीछे छिपे संकेतों को समझना जरूरी हो जाता है…

Cockroach In House Vastu Sign: घर को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है. लेकिन कई बार हर दिन की साफ-सफाई के बाद भी घर में कॉकरोच दिखाई देने लगते हैं. वैज्ञानिक दृष्टि से इसका कारण नमी, भोजन के कण, दरारें या छिपने की जगह हो सकते हैं. वहीं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में इसे कुछ विशेष संकेतों से जोड़कर देखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर में लगातार कॉकरोचों का दिखाई देना नकारात्मक ऊर्जा, राहु के अशुभ प्रभाव या वास्तु दोष का संकेत माना जाता है. हालांकि ये मान्यताएं धार्मिक आस्था और पारंपरिक विश्वासों पर आधारित हैं…

राहु ग्रह से जोड़ा जाता है संबंध – ज्योतिष शास्त्र में कॉकरोच, कीड़े-मकोड़े और अंधेरी या गंदी जगहों में रहने वाले जीवों का संबंध राहु से माना जाता है. मान्यता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में हो या राहु दोष चल रहा हो, तो घर में ऐसे जीवों की संख्या बढ़ सकती है. इसे जीवन में भ्रम, मानसिक तनाव, अनावश्यक खर्च और कार्यों में बाधा का प्रतीक भी माना जाता है. घर में बहुत ज्यादा कॉकरोच दिख रहे हैं तो इसका मतलब है कि घर में राहु का नकारात्मक प्रभाव पढ़ रहा है.

वास्तु शास्त्र क्या कहता है? – वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में बार-बार कॉकरोचों का दिखाई देना यह संकेत दे सकता है कि घर के किसी हिस्से में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ रहा है. विशेष रूप से किचन, स्टोर रूम, बाथरूम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में इनका अधिक दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता. मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद, आर्थिक परेशानियां और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

किचन में कॉकरोच – वास्तु के अनुसार, किचन में कॉकरोच का होना बहुत अशुभ माना जाता है क्योंकि यह स्थान मां अन्नपूर्णा का माना जाता है. अगर इस स्थान से कॉकरोच घर में आ रहे हैं तो यह वास्तु दोष का कारण बनता है. ऐसा करने से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान? – धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, अगर घर में लगातार कॉकरोच दिखाई दे रहे हों तो सबसे पहले घर की पूरी तरह सफाई करें. रात के समय किचन में भोजन खुला ना छोड़ें और जूठे बर्तन साफ करें, नमी को दूर रखें और कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करें. साथ ही घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ, दीपक जलाना और सकारात्मक वातावरण बनाए रखना भी शुभ माना जाता है. सप्ताह में एक बार पानी में थोड़ा सा नमक मिलकर पोछा लगाने से राहु की नकारात्मकता दूर होती है.

ये उपाय कर सकते हैं मदद – शनिवार के दिन राहु और शनि से संबंधित उपाय, जैसे जरूरतमंदों को दान देना, काले तिल का दान करना या भगवान भैरव एवं शनिदेव की श्रद्धापूर्वक आराधना करना भी कई ज्योतिषाचार्य लाभकारी मानते हैं. वहीं किचन के कोने में कपूर या गुग्गुल की धूप करने को भी सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला उपाय माना जाता है.

Source link

You May Have Missed