अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए बनेंगे धन प्राप

अगले सप्ताह के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए बनेंगे धन प्राप

Last Updated:

Baba Vanga Weekly Rashifal Prediction 2026: इस सप्ताह बाबा वेंगा से जुड़ी भविष्यवाणी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि 29 जून से 5 जुलाई तक का समय मेष, सिंह समेत 5 राशियों के लिए बेहद स्पेशल रहने वाला है. इन राशियों की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होती चली जाएंगी और नई चीजों के बारे में जानकारी भी मिलेगी, जिससे भविष्य में फायदा भी होगा. आइए देखते हैं 29 जून से 5 जुलाई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों को शुभ मिलने वाला है…

Zoom

Baba Vanga Prediction Weekly Lucky Rashifal 2026: दुनिया की चर्चित भविष्यवक्ता बाबा वेंगा (Baba Vanga) की भविष्यवाणियों को लेकर लोगों में हमेशा उत्सुकता बनी रहती है. हालांकि, उनकी भविष्यवाणियों की प्रामाणिकता को लेकर अलग-अलग मत हैं और इन्हें लेकर कोई वैज्ञानिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है. फिर भी कई लोग उनकी कथित भविष्यवाणियों को रुचि और आस्था के साथ पढ़ते हैं. ऐसी ही चर्चाओं के अनुसार, अगले सप्ताह यानी 29 जून से 5 जुलाई तक का समय मेष, सिंह, वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. इन राशियों को पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में तरक्की के कई मौके मिलेंगे और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. साथ ही परिवार में चल रही परेशानियों से भी राहत मिलती नजर आ रही है. आइए देखते हैं 29 जून से 5 जुलाई को लेकर कई गईं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में किन किन राशियों के लिए लाभदायक रहने वाला है…

मेष राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मेष राशि वालों को 29 जून से 5 जुलाई तक का समय में करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं. मेष राशि के नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना बन रही है, जबकि नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. वहीं व्यापार से जुड़े लोगों के लिए नए ग्राहकों और लाभदायक सौदों के योग बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के संकेत हैं. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. अगर आप काफी समय से मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी होगी.

मिथुन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मिथुन राशि वालों को 29 जून से 5 जुलाई तक का समय मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बन रही हैं और आपकी सैलरी भी बढ़ेगी. वहीं कारोबार में रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. विदेश में पढ़ाई या नौकरी का सपना देख रहे लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. मिथुन राशि वालों के परिवार में इस सप्ताह खुशियों का माहौल रहेगा और आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रह सकती है.

सिंह राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, सिंह राशि वालों को 29 जून से 5 जुलाई तक का समय आत्मविश्वास और सफलता लेकर आ सकता है. सिंह राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और समझदारी बढ़ने से हर कार्य को पूरा करते जाएंगे. इस राशि के व्यापारियों की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और नए प्रोजेक्ट या साझेदारी से लाभ मिलने की संभावना बन रही है. अगर माता-पिता या बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, इस सप्ताह स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा और करियर से जुड़े फैसले अनुकूल रहेंगे. अगर लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है, तो उसके पूरा होने की संभावना बन रही है और धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं.

वृश्चिक राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को 29 जून से 5 जुलाई तक का समय आर्थिक दृष्टि से लाभदायक माना जा रहा है. परिवार में इस सप्ताह कोई धार्मिक कार्य हो सकता है और धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन लगेगा. व्यापार में विस्तार के अवसर मिल सकते हैं और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना बन रही है. वहीं नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है. विदेश यात्रा या विदेशी कंपनियों से जुड़े कार्यों में सकारात्मक प्रगति हो सकती है. वृश्चिक राशि वालों के परिवार और दांपत्य जीवन में इस सप्ताह सामंजस्य बना रहेगा और घरेलू कार्यों को पूरा करने में दोस्तों का सपॉर्ट रहेगा.

मीन राशि वालों को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी
बाबा वेंगा के अनुसार, मीन राशि वालों को 29 जून से 5 जुलाई तक का समय कई शुभ अवसर लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को मनचाही सफलता मिलने के संकेत मिल रहे हैं और किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. वहीं कारोबार में लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं, जिससे अच्छा लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और माता-पिता व गुरु का पूरा साथ मिलेगा. मीन राशि वालों को इस सप्ताह आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ बचत बढ़ाने का अवसर मिलेगा. विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा या नए प्रोजेक्ट से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. स्वास्थ्य भी सामान्य रहने की संभावना बन रही है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed