सोमवार को चमकेगा मिथुन राशि का भाग्य, महादेव की कृपा से करियर और निवेश में मिलेगा बंपर लाभ
Last Updated:
Aaj Ka Mithun Rashifal 18 may 2026: ज्योतिषाचार्य मिश्रा बताते हैं कि ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज चंद्रमा मिथुन राशि से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं. चंद्रमा और बृहस्पति का यह संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए काफी शुभ रहने वाला है.
Aaj Ka Gemini Horoscope 18 मई 2026 ( मिथुन राशिफल): आज 18 मई, सोमवार का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकेत लेकर आया है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोमवार भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है. देहरादून के ज्योतिषाचार्य पंकज मिश्रा के अनुसार वर्तमान ग्रह-नक्षत्रों की चाल मिथुन राशि वालों के पक्ष में दिखाई दे रही है, जिससे लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है.
चंद्रमा और बृहस्पति का शुभ संयोग देगा लाभ
ज्योतिषाचार्य पंकज मिश्रा के अनुसार आज चंद्रमा मिथुन राशि से वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है, जहां पहले से देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं. चंद्रमा और बृहस्पति का यह शुभ संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभकारी साबित होगा. जिन लोगों की कुंडली में मिथुन राशि के स्वामी मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और हर कार्य में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. वहीं जिनकी कुंडली में ग्रह स्थिति कमजोर है, उन्हें धन निवेश के मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
प्रेम और वैवाहिक जीवन में आएगी मधुरता
लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के लिहाज से भी आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है, जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्तों में मजबूती आएगी और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं. आपसी समझ बढ़ने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. शाम के समय पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल या घूमने जाने का भी योग बन सकता है, जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे.
स्वास्थ्य रहेगा बेहतर, मानसिक तनाव होगा कम
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन राहत भरा रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही शारीरिक परेशानियों और मानसिक तनाव में कमी महसूस हो सकती है. चंद्रमा और बृहस्पति की शुभ स्थिति के कारण मिथुन राशि के लोग खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. ज्योतिषाचार्य पंकज मिश्रा ने सलाह दी है कि आज योग और ध्यान करने से मानसिक शांति प्राप्त होगी. साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक करना भी लाभदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, निवेश के बनेंगे योग
आर्थिक मामलों में भी सोमवार मिथुन राशि वालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या किसी नई योजना में निवेश करने के लिए समय अनुकूल माना जा रहा है. व्यापार से जुड़े लोगों को अप्रत्याशित धन लाभ मिलने की संभावना है, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उनकी मेहनत का उचित फल मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. हालांकि निवेश से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेना और अपनी कुंडली की ग्रह स्थिति को ध्यान में रखना जरूरी रहेगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें


