सुकर्मा योग से चमकेगा कर्क राशि का दिन! करियर में सम्मान तो लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां

सुकर्मा योग से चमकेगा कर्क राशि का दिन! करियर में सम्मान तो लव लाइफ में बढ़ेगी नजदीकियां

Last Updated:

Aaj Ka Kark Rashifal 18 May: ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन मानसिक रूप से उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति देखने को मिलेगी. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. 

Aaj Ka Kark Rashifal 18 May 2026 (कर्क राशि टुडे): हमारे जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का विशेष प्रभाव माना जाता है. आज दिनांक 18 मई 2026, सोमवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है और रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा. इसके साथ ही सुकर्मा योग का संयोग कार्यों में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता के संकेत दे रहा है. आज सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा, इसलिए इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत टालना बेहतर रहेगा.

नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज का दिन मानसिक रूप से उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में प्रगति मिलेगी. परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. दोपहर के बाद किसी करीबी से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. धार्मिक गतिविधियों या पूजा-पाठ में मन लग सकता है, जिससे मानसिक शांति महसूस होगी. आज बन रहा सुकर्मा योग कर्क राशि वालों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है. यह योग मेहनत का अच्छा परिणाम दिलाने वाला माना जाता है.

प्यार में बढ़ेगी नजदीकियां
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. जो लोग लंबे समय से अपने मन की बात कहना चाहते थे, उनके लिए समय अनुकूल रह सकता है. विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा. हालांकि छोटी-छोटी बातों पर नाराजगी रिश्तों में तनाव ला सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.

करियर में मिलेगा सम्मान
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक संकेत लेकर आया है. ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत की सराहना हो सकती है. नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है. जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं. व्यापारिक वर्ग के लिए आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है. आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें. साझेदारी वाले कारोबार में पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी होगा. हालांकि दोपहर के बाद व्यापार में गति आने की संभावना है.

छात्रों को मेहनत का मिलेगा फल
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मेहनत और एकाग्रता का रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. शिक्षकों का मार्गदर्शन लाभकारी साबित होगा. तकनीकी, कला और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को नए अवसर मिल सकते हैं. हालांकि मोबाइल और सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होगा.

महिलाओं के आत्मविश्वास में होगी बढ़ोत्तरी
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि की महिला जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. परिवार और ऑफिस दोनों में संतुलन बनाने में सफलता मिलेगी. गृहणियों को घर में किसी शुभ कार्य की योजना बनाने का अवसर मिल सकता है. कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रशंसा और सम्मान मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और मौसम के बदलाव से बचाव रखें.

कर्क राशिफल: दिशा शूल

आज का दिशा शूल पूर्व दिशा है, कर्क राशि के जातकों को आज पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना होगा. आपके लिए शुभ अंक 9 जबकि शुभ रंग सफेद, नीला रहेगा.

आज का उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि के जातकों को आज भोलेनाथ की पूजा आराधना करनी शुभ रहेगी, आज किसी शिवालय में 21 बेलपत्रों पर ॐ नमः शिवाय लिखकर शिवलिंग में चढ़ाएं. और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक करना और उन्हें सफेद वस्त्र चढ़ाना फलदायक रहेगा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें

Source link

You May Have Missed