वृषभ राशि वालों की आज चमक सकती है किस्मत, लव लाइफ में बढ़ेगी मिठास!
Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal: ज्योतिषाचार्य में कहा गया है कि वृषभ राशि के जातक स्वभाव से विश्वसनीय और मेहनती होतें है. ऐसे लोग अपने मेहनत के दम पर अपने जीवन में सबकुछ हासिल करते हैं. इसके साथ ही इस राशि वाले जातकों का आज का दिन सकारात्मकता भरा रहने की उम्मीद है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
वाराणसी: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 18 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज रोहिणी नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा वृषभ राशि से मिथुन राशि में संचरण करेंगे. वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातक स्वभाव से विश्वसनीय और मेहनती होतें है. ऐसे लोग अपने मेहनत के दम पर अपने जीवन में सबकुछ हासिल करते हैं. आप हमेशा सकारात्मकता के साथ जीवन में आगे बढ़तें हैं. यही सकारात्मकता आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
व्यवसाय में फायदा
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें लाभ होगा. आज आप अपनी वाणी में मधुरता भी बनाए रखें. वहीं बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज आपको ऑफिस में अपने बॉस के सामने अपनी काबिलियत साबित करनी होगी. आज आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें.
चांदी में निवेश से बचें
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो कहीं भी पैसा इन्वेस्ट करने से पहले सोच-विचार जरूर करें. आज आप चांदी में भूलकर भी पैसा इन्वेस्ट न करें, वरना बाजार के अस्थिरता के कारण आपको नुकसान होने की भी संभावना है.
लव लाइफ में आएगी मधुरता
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे पुराने झगड़े भी समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं डेट पर भी जा सकते हैं. वहीं बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आप अपने व्यस्त समय में से थोड़ा वक्त अपने लाइफ पार्टनर को जरूर दें.
दूध में हल्दी डालकर करें अभिषेक
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान सूर्य की पूजा आराधना जरूर करें. आज आप यदि शिवलिंग पर दूध में हल्दी डालकर अभिषेक करेंगे तो इससे आपके वैवाहिक रिश्तों में मधुरता आएगी.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


