दैनिक राशिफल: मिथुन, मकर समेत 5 राशियों के करियर में आगे बढ़ने के प्रयास सार्थक होंगे, वृष
मेष राशिफल
मेष राशि वालों का आज चंद्रमा अपने ही नक्षत्र होने से गोचर करते हुए आपके धान भाव को पूर्णता प्रभावित करेंगे, इसलिए निवेश और धन खर्च को लेकर सजकता रखें. आपका दिन ऊर्जावान रहेगा और निर्णय लेने की गति तेज रहेगी, जिस कारण व्यापार और जॉब दोनों में ही संतुलन बनाकर चलना होगा. नई जॉब या करियर मे आगे बढ़ने के प्रयास आज सार्थक रहेंगे, समय का लाभ उठाएं. व्यापारिक गतिविधियों मे तेजी रहेगी, निवेश लेन-देन और स्वाथ्य के लिहाज से दिन उत्तम रहेगा. रिश्तों मे भी सहजता रहेगी. आज भाग्य का साथ 66% है. भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों को आज आपकी ही राशि से चंद्रमा अपने नक्षत्र में गोचर करेंगे, जो आज आपको गतिशीलता और सहजता प्रदान करेगा. लेकिन आज संतुलित मन से कार्य करने की आवश्यकता है अति भावुकता से नुकसान उठाना पड़ सकता है. आज व्यापारिक दृष्टिकोण से नई उपलब्धियां, नए निवेश और लाभ की स्थितियां प्राप्त कर पाएंगे. वहीं जॉब में आपके ओवर कॉन्फिडेंस का लाभ आपके विरोधी उठा सकते हैं, संतुलित दिमाग से लिया गया निर्णय आज आपको धन लाभ पद प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा. जॉब हो या व्यापार दोनों मनोकूल स्थितियां मिलेगी.
रिश्तों को लेकर सजकता रखने की आवश्यकता है. वहीं स्वास्थ्य की दृष्टि से भी कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. आज भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. मां दुर्गा का ध्यानकर दिन की शुरुआत करें.
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन वृद्धि और विस्तार का दिन रहेगा. चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में व्यय से गोचर करेंगे, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और रुके हुए काम पूर्ण होंगे. धन लाभ रहेगा और यात्राओं का भी योग बनता दिख रहा है. जॉब के लिए अगर परिवर्तन करना चाहते हैं तो आज प्रयास करने का दिन है. वही व्यापारिक गतिविधियां तेज रहेगी, नए व्यापार को लेकर उत्साह आ सकता है. रिश्तों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 53% है. आज भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.
कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों को आज चंद्र देव अपने ही नक्षत्र में विराजमान होकर लाभ भाव से गोचर करेंगे, जो आपको सहजता का अनुभव कराएगा. लोगो से संपर्क बढ़ेंगे, जॉब मे अनुकूलताएं अधिक रहेंगी. वहीं व्यापारिक गति भी तेज रहेगी, आज आप अपने मन मुताबिक लाभ और सफलता अर्जित कर सकते है. कल के अटके काम भी आज बनेगे, विद्यार्थी वर्ग या प्लेसमेंट से संबंधित कार्य बनेंगे. लेन-देन और आकाउंट्स को लेकर सजग रहें, रिश्ते बेहतर रहेगा और स्वाथ्य अनुकूल रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.
सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के कर्म भाव पर चंद्रमा गोचर करेंगे, समय अनुकूल रहेगा और मेहनत का परिणाम उम्मीद से कुछ कम रह सकता है. जॉब मे अधिक मेहनत और जिम्मेदारी रहेगी, जिससे मान सम्मान यश पाने का दिन रहेगा. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य को नजर अंदाज करना भारी पड़ सकता हैं, ध्यान रखें. वैवाहिक जीवन और लव राशिफल वालों को रिश्तों में सहजता बढ़ेगी. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. भगवान शिव का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 62% तक रहेगा.
कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज भाग्य भाव पूर्णता प्रभावित रहेगा, इसलिए बस सजगता से प्रयास करें. आपके सभी काम बनेंगे और आज का दिन सामान्य से बेहतर होता जाएगा. काम आपके मुताबिक ही पूरे होंगे, व्यापारिक लाभ को लेकर अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. जॉब में भी उच्च मनोबल के साथ कार्य करेंगे, परिवर्तन की दृष्टि से दिन मध्यम रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य पर कार्य क्षेत्र मे रिश्तों को लेकर सजग रहें. आज भगवान शंकर का ध्यान कर दिन की शुरुवात करें. भाग्य का साथ 63% तक साथ रहेगा.
तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का गोचर अपने ही नक्षत्र में आपकी राशि से अष्टम होने जा रहा है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी आपको सफलता दिलाने में सहायक रहेगा. जॉब मे उन्नति के अवसर आपको आज मिलेंगे. व्यापार में भी सुगम रास्ते निकलेंगे. स्वाथ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहेगा. यात्रा भी करनी पड़ सकती है. परिवार में सभी छोटे बड़ों का स्नेह प्राप्त होगा. आज आपका भाग 65% से अधिक आपका साथ देगा. आज आपको हनुमानजी का ध्यान लगाकर दिन की शुरुआत करनी चाहिए.
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों को आज चंद्रमा अपने ही नक्षत्र में विराजमान होकर आपकी राशि से सप्तम गोचर करेंगे. आज का दिन बेहतर होता जाएगा और आपके सभी रुके काम बनेंगे. लोगों से संपर्क बढ़ेगा. आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आपके कामों को सहज करेगा, बस ओवर कॉन्फिडेंस के चलते जोखिम भरे कामों से बचें. जॉब मे समय अच्छा और उन्नति मिलेगी. वहीं व्यापार मे धन लाभ रहेगा, रिश्तों की अनुकूलता और आपसी सहयोग दिन को उत्तम बनाएगा. आज भगवान श्री हरि विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% तक रहेगा.
धनु राशिफल
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से षष्टम होगा, जो विपरीत स्थितियों में भी आपके आत्मबल को कमजोर नहीं होने देना. आज का दिन बेहतर रहेगा. दोपहर के बाद से आपके काम बनना शुरू हो जाएंगे. जॉब के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा, व्यापारिक लेन-देन में थोड़ा सावधानी बरतने का दिन है. किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेने से पहले जरूर विचार विमर्श करें. पारिवारिक दृष्टि से आज आपका दिन बेहतर रहेगा. छोटे भाई बहनों से सहजता बढ़ेगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा, अपने खान-पान में जरूर ध्यान दें. आज आपका भाग्य 55% से अधिक आपका साथ देगा. किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले विष्णु भगवान का ध्यान करें.
मकर राशिफल
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम होने जा रहा है, जो नई संभावनाओं के उदय को दिखाता है. वहीं सोच समझकर सुनियोजित ढंग से अपने काम का प्रस्तुतीकरण आपको सफल बनाएगा. जो लोग जॉब में है उनको आज अपने सीनियर्स की बातों का ध्यान रख कर काम करना चाहिए. ऑफिस में आपके सहकर्मी आपका साथ देंगे. व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है. पारिवारिक दृष्टि से आज आपको अपने बुजुर्गों और छोटों का साथ मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहेगा. आज भाग्य 57% से अधिक रहेगा, दिन की शुरुआत आज अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर करें.
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों की आपकी राशि के लिए चंद्रमा चतुर्थ भाव से गोचर करेंगे, जो नई परिस्थितियों को आपके लिए सहज बनाने में सहायक रहेगा. आज का दिन अनुकूल रहने वाला है. रुके कामों मे गति आएगी, खासकर व्यापारिक लेन देन और पुराने कार्य पूर्ण होंगे. जॉब को लेकर कुछ अनिश्चिता का माहौल बन सकता है. लेकिन वही नई जॉब के लिए प्रयास आज सार्थक होंगे, लोगों से मिलकर अपनी कार्य क्षमताओं से अवगत करने का दिन है. परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको अपने खान-पान में ध्यान देने की जरूरत है. आज आपका भाग्य 65% साथ देगा. भगवान गणेश का ध्यान करके दिन की शुरुआत करे.
मीन राशिफल
मीन राशि वालों को चंद्रमा का गोचर आज आपके पराक्रम भाव से हो रहा है निश्चित तौर पर इसका लाभ उठाने का समय है, मेहनत को भाग्य का साथ मिलेगा, आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. सुख- सुविधाओं को लेकर आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. वही विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहेगा. लंबे समय से आ रही अड़चने दूर होगी .व्यापारिक वर्ग को भी आज के दिन का लाभ उठाना चाहिए. वही जॉब के लिए स्थितियां सामान्य . लेन-देन में सजकता रखें. रिश्तों में सहजता रहेगी. आपकी यात्राओं का योग भी बनता दिख रहा है. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% तक रहेगा.


