साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह वाहन चलाते और फैसले लेते समय सवाधानी बरत

साप्ताहिक राशिफल: मेष और वृषभ राशि वाले इस सप्ताह वाहन चलाते और फैसले लेते समय सवाधानी बरत

Last Updated:

Weekly Horoscope 1 to 7 June 2026: जून का पहला सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य तो मिथुन राशि वालों के लिए फलदायक रहेगा. मेष राशि वाले इस सप्ताह करियर या व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला असमंजस की स्थिति में लेने से बचें और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह काम और घरेलू जीवन में संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. मिथुन राशि वालों की मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से ना केवल आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 1 से 7 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
मेष राशि वालों को जून के पहले सप्ताह किसी से भी सच बोलने से बचना चाहिए, जिससे दूसरों को ठेस पहुंच सकती है. अगर आप लोगों से बात करते समय इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे तो किसी खास व्यक्ति से सालों से बना हुआ रिश्ता टूट सकता है. इतना ही नहीं, आपके बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. मेष राशि वालों को इस सप्ताह ना केवल अपने रिश्तों का बल्कि अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए. सप्ताह के मध्य में आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं या कोई पुराना रोग उभरकर आपको शारीरिक और मानसिक पीड़ा दे सकता है. अगर आप इस मामले में थोड़ी भी लापरवाही बरतते हैं तो आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. करियर या व्यापार में कोई भी बड़ा फैसला असमंजस की स्थिति में लेने से बचें. खासकर अगर आप नौकरी बदलने या बिजनेस को बढ़ाने आदि के बारे में सोच रहे हैं तो अपने शुभचिंतकों या विशेषज्ञों की राय लेना ना भूलें. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको मांगलिक आयोजनों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है. इस दौरान आपको किसी तीर्थ स्थल पर जाने का अवसर भी मिल सकता है. लव रिलेशन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है, लेकिन अधीरता दिखाने या लव पार्टनर की अनदेखी करने से बचें. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7

वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
वृषभ राशि वालों को जून के पहले सप्ताह अपने नियोजित कार्यों को समय पर पूरा करने और मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. सप्ताह की शुरुआत में घरेलू मुद्दों या जमीन-जायदाद से जुड़े विवादों को सुलझाने के लिए आपको थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. इस सप्ताह घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपना काम किसी और पर छोड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए, अन्यथा ना केवल आपका काम बिगड़ सकता है, बल्कि आपको वरिष्ठ की डांट भी सुननी पड़ सकती है. कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह अपने काम और घरेलू जीवन में संतुलन बनाने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी आशंका या अज्ञात भय के कारण तनावग्रस्त रह सकते हैं. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका है. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सावधान रहना चाहिए और किसी को भी बड़ा मुद्दा बनाने से बचना चाहिए. सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कोई बड़ा खर्च आने से आपका बजट बिगड़ सकता है. इस सप्ताह कोई लव लाइफ में हस्तक्षेप करने की कोशिश कर सकता है. ऐसे में लव रिलेशन से जुड़े किसी भी मुद्दे को समझदारी और संवाद से सुलझाएं. मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15

मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
मिथुन राशि वालों को जून का पहले सप्ताह अपने नियोजित कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अपनी ऊर्जा और समय का अच्छा प्रबंधन करना होगा. अगर आप इस सप्ताह अपने समय का सदुपयोग करने में सफल होते हैं, तो आपको उम्मीद से अधिक सफलता मिल सकती है क्योंकि इस सप्ताह आपको अपने करियर और व्यवसाय को आगे बढ़ाने के विशेष अवसर प्राप्त हो सकते हैं. सप्ताह की शुरुआत में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से ना केवल आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे, बल्कि भविष्य में आपको किसी बड़ी, लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा. अधिकांश युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय व्यतीत करेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको व्यवसाय के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद और अपेक्षा से अधिक लाभदायक साबित होगी. व्यवसाय को विस्तार देने की योजना पूरी होती नजर आएगी और बाजार में आपकी साख बढ़ेगी. लव रिलेशन के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. आप अपने लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग बनाए रखेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed