साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वाले इस सप्ताह कोई भी गलत काम करने से बचें, कुंभ वाले किसी योजन
Last Updated:
Weekly Horoscope 1 to 7 June 2026: जून का पहला सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो मीन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह बाजार में फंसे पैसे निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं. कुंभ राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है और दांपत्य जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे. मीन राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 1 से 7 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
मकर राशि वालों को जून के पहले सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की जरूरत होगी. इस सप्ताह किसी भी काम में शॉर्टकट लेने से बचें, अन्यथा आपको लाभ की जगह हानि उठानी पड़ सकती है. सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत सावधान रहने की जरूरत होगी. इस दौरान वे आपके काम में बाधा डालने या आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं. सप्ताह के पहले भाग में आप चाहकर भी अपनी शक्ति और अधिकार का सही इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि इस दौरान आपको अपने वरिष्ठों से वांछित सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. बाजार में फंसे पैसे निकालने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान आपको अधिक मेहनत करने और बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने स्वास्थ्य और अपने रिश्ते दोनों का अच्छे से ख्याल रखने की आवश्यकता होगी. इस दौरान अपने रिश्तों में प्यार बनाए रखने के लिए किसी की आलोचना या अभिमान न करें. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने की बजाय आपसी सहमति से समाधान निकालने का प्रयास करें. इस दौरान कोई भी गलत काम करने से बचें. इस सप्ताह आपको लव लाइफ में चल रही गलतफहमियों को दूर करने और उसे मजबूत बनाने के लिए बहुत धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना होगा. जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
कुंभ राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. इस सप्ताह आपके काम कभी बनते तो कभी बिगड़ते नजर आएंगे. सप्ताह की शुरुआत में संपत्ति को लेकर परिवार के सदस्यों से अनबन हो सकती है. रिश्तों और स्वास्थ्य दोनों के लिहाज से यह समय अच्छा नहीं कहा जा सकता. इस दौरान जहां आपको रिश्तेदारों से अपेक्षा से कम सहयोग और सहायता मिलेगी, वहीं खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेगा. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो इस सप्ताह आपको बिना सोचे-समझे या किसी के बहकावे में आकर किसी भी योजना में पैसा नहीं लगाना चाहिए. अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो आपको बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने की बड़ी गलती ना करें. नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. इस दौरान कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी और उसे पूरा करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत और समय लगाना होगा. काम की व्यस्तता के कारण आप लव लाइफ या दांपत्य जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे. हालांकि रिलेशन को मजबूत बनाने और उसे मधुर बनाने के लिए आपको अपने पार्टनर के लिए समय निकालना चाहिए. इसके साथ ही अपनी सेहत के लिए भी समय निकालें.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
मीन राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह शुभ और सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह आपका कोई बड़ा सपना पूरा हो सकता है, जिससे आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा. यदि आप अपनी आजीविका को लेकर भटक रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी यह चिंता दूर हो सकती है और आपको कहीं से कोई बहुत अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों की कार्यस्थल पर साख बढ़ेगी. कार्यस्थल पर उन्हें अपने वरिष्ठ और कनिष्ठ दोनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. संचित धन में वृद्धि होगी. अगर आपका पैसा किसी योजना या बाजार में फंसा हुआ है, तो वह अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा. सप्ताह के मध्य में किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से भूमि और भवन खरीदने और बेचने का सपना पूरा हो सकता है. इस सौदे से आपको काफी लाभ मिलने की संभावना रहेगी. इस दौरान आप परिवार को सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीदकर दे सकते हैं. किसी बहुप्रतीक्षित वस्तु की प्राप्ति से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. जो लोग समाज सेवा या राजनीति से जुड़े हैं, वे इस सप्ताह अपनी छवि सुधारने और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करते नजर आएंगे. ऐसे लोगों को समाज में कोई विशेष पुरस्कार या पद मिल सकता है. लव लाइफ मजबूत होंगे और लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे. आप जीवनसाथी के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


