साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ पर विशेष ध्यान दें, वृश्चिक और धनु राशि

साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह लव लाइफ पर विशेष ध्यान दें, वृश्चिक और धनु राशि

Last Updated:

Weekly Horoscope 1 to 7 June 2026: जून का पहला सप्ताह तुला राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. तुला राशि वाले इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारी से भागने की बजाय उसे अच्छे से निभाने का प्रयास करें और जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें. वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा और समाज में आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी. धनु राशि वाले इस सप्ताह परिवार के साथ जीवन का आनंद लेते नजर आएंगे और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 1 से 7 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
जून के पहले सप्ताह तुला राशि वालों को किसी से भी बात करते समय बहुत सावधान रहने की आवश्यकता होगी. इस सप्ताह किसी से कोई वादा सोच-समझकर ही करें, अन्यथा बाद में उसे पूरा करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह अपनी जिम्मेदारी से भागने की बजाय उसे अच्छे से निभाने का प्रयास करें. सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी योजना में पहले निवेश किए गए धन से विशेष लाभ मिल सकता है. व्यवसायी जातकों को भी बिजनेस में अच्छा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन इस दौरान आपको किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए. इस सप्ताह आपको किसी पारिवारिक मसले को सुलझाने के लिए थोड़ी अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. पर्सनल मामलों को सुलझाते समय रिश्तेदारों की भावनाओं और बड़ों के स्वाभिमान को नजरअंदाज ना करें. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है. यात्रा थकाने वाली और अपेक्षा से कम फलदायी साबित हो सकती है, जिससे थोड़ी निराशा महसूस होगी. इस दौरान आप अपने काम से अच्छे परिणाम पाने के बारे में बहुत सोचेंगे, लेकिन काम के प्रति आपका झुकाव कम रहेगा. अगर आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं और मनचाही सफलता चाहते हैं तो आपको आलस्य त्यागकर कड़ी मेहनत करनी होगी. लव लाइफ में कुछ परेशानियां आ सकती हैं. परिवार के लोग आपके प्यार को अस्वीकार कर सकते हैं. अपने लव पार्टनर से ना मिल पाने के कारण आप परेशान रहेंगे. दांपत्य जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
वृश्चिक राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह सौभाग्यशाली है. इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने करियर और व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपके अंदर आत्मविश्वास पैदा होगा और आप अपने कार्यों को बड़े उत्साह के साथ अंजाम देते नजर आएंगे. सप्ताह के पहले भाग में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपके जीवन के कुछ बड़े तनाव दूर होंगे. इस दौरान संतान से जुड़ी कुछ उपलब्धियां आपके सम्मान का कारण बनेंगी. आपको अपने प्रोफेशन में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. व्यापार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा. समाज में आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी. सप्ताह का उत्तरार्ध रिश्तेदारों के साथ खुशी-खुशी बीतेगा. इस दौरान अचानक पिकनिक-पर्यटन का कार्यक्रम बनेगा. इस दौरान आपको किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो सप्ताह के अंत तक आप व्यापार से संबंधित कोई बड़ी डील कर सकते हैं. लव लाइफ के दृष्टिकोण से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह अनुकूल है. इस सप्ताह विपरीत लिंग के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा. किसी से हाल ही में हुई दोस्ती लव रिलेशन में बदल सकती है. साथ ही मौजूदा संबंधों में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
धनु राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह बहुत शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह आपको जीवन के हर क्षेत्र में सौभाग्य का भरपूर साथ मिलता नजर आएगा. आप नौकरीपेशा हैं और अपना करियर बदलने की योजना बना रहे हैं तो इस सप्ताह आपको कहीं से बेहतर ऑफर मिल सकता है. यदि आप बेरोजगार हैं तो किसी मित्र या शुभचिंतक की मदद से आपको अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है. नौकरीपेशा लोगों की तरह व्यापार से जुड़े लोग भी इस सप्ताह अपने सौभाग्य का भरपूर आनंद लेते नजर आएंगे. सप्ताह की शुरुआत से ही आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा. व्यापार से जुड़ी यात्राएं सुखद और लाभकारी साबित होंगी. इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा. इस सप्ताह आप परिवार के साथ जीवन का आनंद लेते नजर आएंगे. अगर आप विदेश से जुड़ा कोई बिजनेस करते हैं या विदेश में अपना करियर बनाने की योजना बना रहे हैं तो आपके रास्ते में आने वाली बाधाएं अप्रत्याशित रूप से दूर होंगी. आपको ना केवल विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा बल्कि आपको कोई बड़ा अनुबंध भी मिल सकता है. अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो इस सप्ताह आपके जीवन में आपकी पसंद का कोई व्यक्ति प्रवेश कर सकता है. साथ ही पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में और मजबूती आएगी. इस सप्ताह आपको लव पार्टनर के साथ खुशनुमा समय बिताने के कई अवसर मिलेंगे. हो सकता है कि परिवार आपके लव रिलेशन को स्वीकार कर ले और विवाह की मुहर भी लगा दे. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा.

भाग्यशाली रंग: पर्पल
भाग्यशाली अंक: 6

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed