साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वाले इस सप्ताह जमीन-जायदाद से जुड़े मामले नजरअंदाज ना करें, सि

साप्ताहिक राशिफल: कर्क राशि वाले इस सप्ताह जमीन-जायदाद से जुड़े मामले नजरअंदाज ना करें, सि

Last Updated:

Weekly Horoscope 1 to 7 June 2026: जून का पहला सप्ताह कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है. कर्क राशि वालों को इस सप्ताह के उत्तरार्ध में पैसों का लेन-देन बहुत सावधानी से करना चाहिए, अन्यथा थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले चीजों को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लेना चाहिए. कन्या राशि वाले किसी खास व्यक्ति की मदद से पुरानी और लंबित बड़ी समस्या भी संतोषजनक ढंग से सुलझ सकते हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 1 से 7 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

Zoom

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
कर्क राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह मिला-जुला रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को अचानक अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ सकता है, जिसके लिए उन्हें अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और काम को पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. हालांकि ऐसा करते समय आपको सीनियर और जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा. अगर आप मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं या कमीशन पर काम करते हैं तो इस सप्ताह आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है. लक्ष्य-उन्मुख काम करने वाले लोगों का काम समय पर पूरा हो जाएगा. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको पैसों का लेन-देन बहुत सावधानी से करना चाहिए, अन्यथा थोड़ी सी भी लापरवाही आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप किसी योजना में पैसा लगाने की सोच रहे हैं या अपने व्यापार को बढ़ाने का विचार बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय लेना न भूलें. इस दौरान आप काम को बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्याएं ऐसा करने में बाधा बन सकती हैं. इस दौरान अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों दोनों पर विशेष ध्यान दें. जमीन-जायदाद से जुड़े मामले को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है. लव रिलेशन में सोच-समझकर आगे बढ़ें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें. जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
सिंह राशि वालों के लिए जून का पहला सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहने वाला है. सोचे हुए कामों में देरी होने से आपका मन थोड़ा उदास हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में कुछ बड़े खर्चे भी आपके सिर पर आ सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को किसी गलती के लिए अपने सीनियर्स के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है. व्यापार में अटके हुए पैसे को पाने के लिए आपको अधिक मेहनत और प्रयास करने पड़ सकते हैं, वहीं बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रतिस्पर्धियों से जमकर मुकाबला करना होगा. बाजार में मंदी भी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है. पैतृक संपत्ति मिलने में कुछ रुकावट आ सकती हैं. सिंह राशि वालों को इस सप्ताह किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से पहले चीजों को अच्छी तरह से पढ़ और समझ लेना चाहिए. सप्ताह का दूसरा भाग पहले भाग की तुलना में थोड़ा आरामदेह हो सकता है. इस दौरान आपके मित्र जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में मददगार साबित होंगे. इस दौरान आप अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को एक-एक करके सुलझाने की कोशिश करेंगे. इस सप्ताह आपको ना केवल अपने स्वास्थ्य बल्कि अपने घर के बुजुर्ग सदस्यों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान का विशेष ध्यान रखें. लव रिलेशन में आपसी विश्वास और मधुरता बनाए रखने के लिए अहंकारी होने से बचें. जीवन के कठिन समय में आपका जीवनसाथी साये की तरह आपके साथ खड़ा रहेगा.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 4

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 1 to 7 June 2026
कन्या राशि वालों को जून के पहले सप्ताह अल्पकालिक लाभ के लिए दीर्घकालिक नुकसान उठाने से बचना चाहिए. इस सप्ताह आपको अपना काम किसी और पर छोड़ने से बचना चाहिए. अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, तो आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए. सप्ताह की शुरुआत में आप अपने करियर और व्यापार को आगे बढ़ाने का सपना देखेंगे, लेकिन इसे साकार करने के लिए आपको सही समय का इंतजार करना होगा. इस दौरान आपको घर की मरम्मत या आराम से जुड़ी कोई चीज खरीदने पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है. जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है. सप्ताह के मध्य में खर्च बढ़ने के साथ-साथ आप अपने स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित रहेंगे क्योंकि इस दौरान आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं या आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है. ऐसे में इस दौरान आपको काम की भागदौड़ के साथ-साथ अपने खान-पान और स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना होगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या सुलझने से आप राहत महसूस करेंगे. किसी खास व्यक्ति की मदद से आपकी पुरानी और लंबित बड़ी समस्या भी संतोषजनक ढंग से सुलझ सकती है. अगर किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ आपकी गलतफहमी चल रही थी तो इस सप्ताह किसी महिला मित्र की मदद से वह सुलझ जाएगी और एक बार फिर से आपका रिश्ता पटरी पर आ जाएगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

भाग्यशाली रंग: क्रीम
भाग्यशाली अंक: 9

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed