साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों के इस सप्ताह इनकम से ज्यादा खर्चे होंगे, कुंभ वाले निवेश
Last Updated:
Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: मई का पहला सप्ताह मकर और कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो मीन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. मकर राशि वालों को वर्कप्लेस में सीनियर्स और जूनियर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा, जबकि पर्सनल लाइफ में परिवार वालों से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा. कुंभ राशि वालों की इस सप्ताह करियर-बिजनेस के सिलसिले में बेवजह यात्रा करने से होने वाली थकान सेहत पर असर डाल सकती है. मीन राशि वालों को इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026
मई का पहला सप्ताह मकर राशि वालों के लिए मिले-जुले नतीजे देगा. सप्ताह का पहला आधा हिस्सा आपके लिए सप्ताह के दूसरे आधे हिस्से के मुकाबले ज़्यादा गुड लक लेकर आने वाला है. इस दौरान आपके सोचे हुए काम समय पर आसानी से पूरे होते दिखेंगे. इस दौरान आप खुद को फुर्तीला और फिट पाएंगे. वर्कप्लेस में आपको सीनियर्स और जूनियर्स से पूरा सपोर्ट और सहयोग मिलेगा, जबकि पर्सनल लाइफ में आपको परिवार वालों से पूरा सहयोग और सपोर्ट मिलेगा. फाइनेंशियल नजरिए से सप्ताह का पहला आधा हिस्सा आपके लिए बहुत शुभ रहने वाला है. इस दौरान आप मार्केट में आई तेज़ी का पूरा फ़ायदा उठा पाएंगे. अगर आप किसी स्कीम या बिज़नेस में निवेश करने के लिए लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, तो इस सप्ताह किसी दोस्त की मदद से आपकी यह इच्छा पूरी होगी. सप्ताह के दूसरे आधे हिस्से में इनकम से ज़्यादा खर्चे होंगे. इस दौरान आप आराम या घर की मरम्मत वगैरह से जुड़े साधनों पर ज़्यादा पैसे खर्च कर सकते हैं. जिससे आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लग सकता है. हफ़्ते के आखिर में आपको किसी त्योहार या धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा. लव रिलेशनशिप में लव पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे और आपको उनके साथ खुशी भरा समय बिताने के मौके मिलेंगे. शादीशुदा ज़िंदगी खुशहाल रहेगी.
भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026
मई का पहला सप्ताह कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है. सप्ताह की शुरुआत में परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती हैं. इस दौरान आपको अपनी सेहत और रिश्तों पर खास ध्यान देना होगा. इस सप्ताह आपको उन लोगों से बहुत सावधान रहने की ज़रूरत होगी, जो आपको गुमराह करने या आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. इस सप्ताह आपको सुनी-सुनाई बातों पर यकीन करने और दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचना होगा. सप्ताह के बीच में मौसमी बीमारी या किसी पुरानी बीमारी के उभरने से आपको शारीरिक दर्द हो सकता है. करियर-बिजनेस के सिलसिले में बेवजह यात्रा करने से होने वाली थकान भी आपकी सेहत पर असर डाल सकती है. गाड़ी सावधानी से चलाएं और यात्रा के दौरान अपने सामान का खास ध्यान रखें. बिज़नेस करने वाले लोग इस सप्ताह बिजनेस को बढ़ाते समय या पैसा इन्वेस्ट करते समय किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें. इस सप्ताह प्यार के रिश्तों में सावधानी से आगे बढ़ें और ऐसा कुछ न करें जिससे आपका रिश्ता कमज़ोर हो जाए. अगर आप सिंगल हैं और किसी से अपनी फीलिंग्स बताने की सोच रहे हैं, तो आपको सही समय का इंतज़ार करना चाहिए. जिंदगी के मुश्किल समय में आपका जीवनसाथी आपका साथ देगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026
मई का पहला सप्ताह मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है. अगर आप लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, तो इस सप्ताह आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. साथ ही, नौकरीपेशा लोगों का सम्मान भी बढ़ेगा. जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा और उन्हें कोई उच्च पद प्राप्त हो सकता है. अगर आप नौकरी में बदलाव या ट्रांसफर के लिए प्रयास कर रहे थे, तो इस सप्ताह इस दिशा में किए गए आपके प्रयास सफल होंगे. सप्ताह की शुरुआत में व्यापार से जुड़ी कुछ छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से उन पर काबू पा लेंगे. व्यापार की दृष्टि से, सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है. इस दौरान आपको व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा. नवविवाहित जोड़ों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है. घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा. आपको परिवार के सदस्यों के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा. लव रिलेशन की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह, आपका प्रियजन आपको कोई सरप्राइज़ उपहार दे सकता है. अपने पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग (तालमेल) और भी बेहतर देखने को मिलेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


