साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वाले इस सप्ताह सभी कार्यों में विजय प्राप्त कर सकेंगे, वृश्चिक
Last Updated:
Weekly Horoscope 4 to 10 May 2026: मई के पहले सप्ताह तुला और वृश्चिक राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी तो वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी रहने वाला है. तुला राशि वाले इस सप्ताह विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे और अधिकांश युवा अपना समय मौज-मस्ती में बिताएंगे. वृश्चिक राशि वालों को शारीरिक और मानसिक कष्ट सहने के साथ-साथ अस्पताल भी जाना पड़ सकता है. धनु राशि वालों को शारीरिक और मानसिक दर्द से बचने के लिए सेहत और खान-पान का खास ध्यान रखें. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 4 से 10 मई 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026
तुला राशि वालों को मई के पहले सप्ताह काफी भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है. अच्छी बात यह है कि आपको अपनी इस भाग-दौड़ और कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. सप्ताह की शुरुआत में, आपको करियर या बिजनेस के सिलसिले में लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. यह यात्रा सुखद साबित होगी और मनचाहे परिणाम देगी. कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का विशेष सहयोग मिलेगा. जिसके चलते आप विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे. इस सप्ताह, आपको कार्यक्षेत्र में कोई विशेष पद या जिम्मेदारी मिल सकती है. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको बड़ी राहत मिल सकती है. आपके विरोधी स्वयं ही आपसे समझौता करने की पहल कर सकते हैं. किसी वरिष्ठ या प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से, जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में, अधिकांश युवा अपना समय मौज-मस्ती में बिताएंगे. इस दौरान, अचानक किसी पिकनिक या पर्यटन कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. लव रिलेशन के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा. अविवाहित लोगों के जीवन में उनके मनचाहे साथी का आगमन हो सकता है. वहीं, पहले से चले आ रहे लव रिलेशन और भी अधिक मजबूत होंगे. आप अपने जीवनसाथी के प्रति बहुत ईमानदार रहेंगे और उनके साथ खुशी-खुशी समय बिताएंगे.
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 10
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026
वृश्चिक राशि वालों को मई के पहले सप्ताह स्वास्थ्य और रिश्तों, दोनों पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी. मौसमी बीमारियों से सावधान रहें और यदि कोई पुरानी बीमारी फिर से उभरती है, तो उसे नजरअंदार ना करें अन्यथा आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट सहने के साथ-साथ अस्पताल भी जाना पड़ सकता है. इस सप्ताह, छात्रों की पढ़ाई में रुचि कम हो सकती है. अधिकांश युवा वर्ग मौज-मस्ती में अपना समय बिताएगा. बिजनेस के नजरिए से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा. मार्केट में अपनी साख बनाए रखने के लिए आपको अपने कॉम्पिटिटर से मुकाबला करना पड़ सकता है. वहीं दूसरी ओर नौकरीपेशा लोगों पर काम का ज़्यादा बोझ पड़ सकता है, जिसे पूरा करने के लिए ज़्यादा मेहनत और प्रयास की ज़रूरत होगी. हफ़्ते के बीच में रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है, इसलिए इस दौरान परिवार के सदस्यों की छोटी-छोटी बातों को तूल ना दें और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें. इस सप्ताह जीवनसाथी से किसी बात पर विवाद होने की संभावना है. वृश्चिक राशि वालों को खुशहाल शादीशुदा ज़िंदगी जीने के लिए अपने जीवनसाथी की भावनाओं और ज़रूरतों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए. लव रिलेशन में इस राशि के लोगों को सावधानी से आगे बढ़ने की ज़रूरत होगी. बहुत सावधान रहें कि एक छोटी सी गलती आपके लव लाइफ में दरार डाल सकती है.
भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 4 to 10 May 2026
धनु राशि वालों के लिए मई का पहला सप्ताह करियर और बिज़नेस को आगे बढ़ाने के कई बड़े मौके मिलेंगे, लेकिन इसका फ़ायदा उठाने के लिए आपको अपने समय और एनर्जी को मैनेज करना होगा. नौकरीपेशा लोगों को अपना काम कल पर टालने या किसी और पर छोड़ने से बचना चाहिए, नहीं तो पहले से बना हुआ काम बिगड़ सकता है. बिज़नेस करने वालों को हफ़्ते के पहले हिस्से में मनचाहा मुनाफ़ा मिलेगा. इस दौरान आपका बिजनेस तेज़ी से आगे बढ़ता दिखेगा, लेकिन साथ ही बढ़ते बिज़नेस को संभालने और ज़्यादा से ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने की चिंता भी रहेगी. सप्ताह के दूसरे हिस्से में आपको अपने काम के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा. ज़्यादा मेहनत और अनियमित रूटीन की वजह से आप शारीरिक और मानसिक रूप से थके रहेंगे. शारीरिक और मानसिक दर्द से बचने के लिए इस दौरान अपनी सेहत और खान-पान का खास ध्यान रखें. इस दौरान एग्जाम और कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स का कॉन्संट्रेशन बिगड़ सकता है. अगर आप नौकरी खोज रहे हैं, तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ सकता है. लव रिलेशन में जल्दबाजी से बचें नहीं तो बात बिगड़ सकती है. शादीशुदा ज़िंदगी में मिठास बनाए रखने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ ईमानदार रहें.
भाग्यशाली रंग: पर्पल
भाग्यशाली अंक: 6
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


