शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए? इस दिन किन चीजों को खरीदना है वर्जित

शनिवार को लोहा खरीदना चाहिए? इस दिन किन चीजों को खरीदना है वर्जित

Last Updated:

Shaniwar Ko Loha Kharidna: शनिवार को लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए या नहीं? दरअसल शनिवार का संबंध शनिदेव से है और लोहा उनकी प्रिय वस्तु मानी जाती है. ऐसे में शनिवार को लोहा खरीदना शुभ है या अशुभ?

Zoom

शनिवार को लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए? (Photo: AI)

Shaniwar Ko Loha Kharidna: अगर आपको भवन निर्माण के लिए लोहे की छड़ें खरीदनी है या फिर किचन के लिए स्टील के बर्तन खरीदने हैं, या अपने परिवार के लिए नई गाड़ी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सप्ताह में शनिवार के दिन यह काम न करें. शनिवार के दिन लोहा खरीदना ​वर्जित होता है. वैसे शनिवार का दिन न्याय और कर्म के देवता शनिदेव को समर्पित हैं, लेकिन इस दिन लोहा या लोहे से बनी चीजें खरीदने की मनाही होती है.

शनिवार को लोहा खरीदना अशुभ क्यों माना जाता है?

ज्योतिष मान्यता है कि शनिवार के दिन लोहा खरीदना अशुभ होता है क्योंकि उसका संबंध शनिदेव से है. कहा जाता है कि लोहा खरीदकर घर लाने का मतलब है कि आप अपने घर में शनि का प्रवेश करा रहे हैं. शनिवार को लोहा खरीदने से घर में दरिद्रता, कलह और आर्थिक नुकसान होने की आशंका रहती है.

शनिवार के दिन लोहा खरीदने से बिजनेस में घाटा हो सकता है. दुर्घटनाएं या परिवार में वाद विवाद की स्थिति बन सकती है. इसस मानसिक तनाव भी हो सकता है. एक मान्यता यह भी है कि शनिवार को लोहा खरीदने से शनि देव की नकारात्मकता या उनका भारीपन घर में लेकर आते हैं.

शनिवार और लोहे का क्या संंबंध है?

शनि की प्रिय धातु लोहा है और शनिवार उनका प्रिय दिन है. शनिदेव की दृष्टि वक्र होती है और कोई नहीं चाहता है कि उनकी वक्र दृष्टि उन पर पड़े. कहा जाता है कि शनि की जब वक्र दृष्टि पड़ती है तो व्यक्ति का बुरा दौर शुरू हो जाता है.

जब किसी की कुंडली में शनि की महादशा चल रही हो या फिर साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो तो उसे लोहे के छल्ले वाली अंगूठी पहनने, लोहा या स्टील के बर्तन दान करने को कहा जाता है. किसी रूप में लोहा धारण करने से शनि का दुष्प्रभाव कम होता है.

शनिवार को किन चीजों को खरीदना वर्जित है?

शनिवार के दिन लोहा या लोहे से बनी वस्तुओं, स्टील के बर्तन आदि को खरीदना मना है. इस वजह से लोग शनिवार को कार, मोटरसाइकिल या साइकिल नहीं खरीदते हैं. शनिवार को सरसों का तेल, नमक, काले तिल, काले जूते, काले कपड़े, काले कंबल या छाता आदि नहीं खरीदते हैं. शनि से संंबंधित वस्तुओं को खरीदना वर्जित है, लेकिन इन वस्तुओं का दान शुभ फलदायी होता है. इसे आप शनिवार के अलावा किसी और दिन खरीद कर रख लें.

लोहा खरीदना बहुत जरूरी हो तो क्या करें?

यदि शनिवार को ही लोहा या उससे जुड़ी वस्तुएं लाना एकदम जरूरी है तो उसका भुगतान एक दिन पहले कर दें. उस वस्तु की खरीदारी शनिवार को न करें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed