राहु-केतु की चाल करने जा रही महाकमाल! तुला समेत इन 5 राशियों के धन, करियर और सम्म
राहु-केतु की चाल का महाकमाल! 5 राशियों की हर मामले में होगी छप्परफाड़ ग्रोथ
Last Updated:
rahu ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह राहु और केतु की 31 मई को चाल बदलने वाली हैं. राहु-केतु जब चाल बदलते हैं तो इसका सीधा प्रभाव देश-दुनिया समेत अर्थव्यवस्था, करियर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ता है. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको राहु केतु की बदलती चाल से लाभ मिलने वाला है. आइए जानते हैं राहु-केतु की बदलती चाल से किन किन राशियों को फायदा होने वाला है…
Rahu Ketu Nakshatra Parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को बेहद प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. कल से यानी 31 मई को ज्येष्ठ पूर्णिमा है और इस शुभ दिन छाया ग्रह राहु और केतु की चाल बदलने जा रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, राहु सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. वहीं केतु भी इसी समय पर मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं. दरअसल राहु और केतु हमेशा उल्टी चाल चलते हैं तो ऐसे में इन दोनों छाया ग्रहों की चाल में बदलाव का असर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ने वाला है. ज्योतिषियों के अनुसार आने वाले दिनों में राहु-केतु की स्थिति तुला समेत 5 राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रही है. इन राशियों को धन, संपत्ति, करियर और सामाजिक सम्मान में बड़ी सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है और पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही टेंशन भी कम होती जाएगी. आइए जानते हैं राहु-केतु की बदलती चाल से इन राशियों को क्या लाभ होगा…
राहु-केतु की बदलती चाल का मेष राशि पर प्रभाव
राहु-केतु की बदलती चाल मेष राशि वालों को लाभकारी साबित हो सकती है. मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलने से लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं और मकान व वाहन खरीदने का सपना भी पूरा होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के ऑफिस में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर होगी और आमदनी में वृद्धि के नए-नए मार्ग भी मिलेंगे. वहीं अगर आप बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भी आपको लाभ होगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है. वहीं किसी पुराने निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत मिल रहे हैं.
राहु-केतु की बदलती चाल का कर्क राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए राहु-केतु की बदलती चाल आर्थिक रूप से मजबूत साबित हो सकता है. कर्क राशि वालों के लिए अचानक धन लाभ या नई आय के स्रोत बनने की संभावना बन रही है, जिससे परिवार की जरुरत पूरा कर पाएंगे. राहु-केतु की वजह से धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और दान-पुण्य के कार्यों पर धन खर्च भी कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और किसी अच्छी कंपनी से ऑफर भी मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं.
राहु-केतु की बदलती चाल का सिंह राशि पर प्रभाव
राहु-केतु की बदलती चाल सिंह राशि वालों के लिए फलदायक साबित होगी. राहु-केतु के शुभ प्रभाव से सिंह राशि वालों के अंदर समझदारी बढ़ेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी. धन प्राप्ति के नए नए मार्ग मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की वजह से अटके हुए कार्य पूरे होंगे. दांपत्य जीवन की बात करें तो रिश्ते मजबूत होंगे और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए साथ मिलकर किसी संपत्ति में निवेश भी कर सकते हैं. बिजनेस में समस्याएं चल रही हैं तो वह दूर हो जाएंगी और देखते ही देखते दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की भी करेंगे. माता-पिता और संतान की सेहत में सुधार देखकर मन प्रसन्न भी होगा.
राहु-केतु की बदलती चाल का तुला राशि पर प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए राहु-केतु की बदलती चाल कई मामलों में फायदा देगी. तुला राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सोचे हुए सभी कार्य आसानी से पूरे हो जाएंगे. अगर बिजनेस में स्थिति सही नहीं चल रही है तो आपको किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति की सलाह से अच्छा फायदा होगा. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और राहु-केतु की वजह से धर्म कर्म के कार्यों में मन भी लगेगा. तुला राशि वालों की समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई खास लोगों से जान-पहचान भी होगी, जिनसे भविष्य में अच्छा फायदा होगा. इस अवधि में आपकी संपत्ति में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा और संतान की तरक्की मन खुश होगा.
राहु-केतु की बदलती चाल का कुंभ राशि पर प्रभाव
राहु-केतु की बदलती चाल से कुंभ राशि वालों को करियर में बड़ा फायदा मिल सकता है. कुंभ राशि वाले अगर नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आपको इस अवधि में अच्छे अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में विस्तार और लाभ के संकेत मिल रहे हैं और पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. संपत्ति खरीदने या निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है. हर कदम पर परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा और कार्यों को लेकर आत्मविश्वास भी बढ़ेगा. धन लाभ के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ने के संकेत हैं. साथ ही वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


