अधिकमास पूर्णिमा आज या कल? जानें स्नान मुहूर्त, राशि अनुसार क्या दान करें
अधिकमास पूर्णिमा आज या कल? जानें स्नान मुहूर्त, राशि अनुसार क्या दान करें
Last Updated:
Adhik Maas Purnima 2026 Snan Daan: अधिकमास पूर्णिमा तिथि आज 11:57 एएम से लेकर कल दोपहर 2:14 पीएम तक है. ऐसे में अधिकमास पूर्णिमा आज है या फिर कल? अधिकमास पूर्णिमा पर स्नान के बाद दान से पुण्य मिलता है. अधिकमास पूर्णिमा पर राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए?
अधिकमास पूर्णिमा 2026 स्नान और दान. (Photo: AI)
Adhik Maas Purnima 2026 Snan Daan: अधिकमास पूर्णिमा आज है या कल? अधिकमास पूर्णिमा की सही तारीख को लोग असमंजस में हैं क्योंकि अधिकमास पूर्णिमा तिथि आज दिन में 11:57 एएम से प्रारंभ हो रही है और यह कल 31 मई रविवार को दोपहर 2:14 पीएम तक मान्य रहेगी. ऐसे में लोगों को स्पष्ट नहीं है कि अधिकमास पूर्णिमा का स्नान आज करें या कल? अधिकमास पूर्णिमा को स्नान और दान करने से पास मिटते हैं, पुण्य मिलता है. वैसे भी यह ज्येष्ठ माह में अधिकमास की पूर्णिमा है. इसमें दान का विशेष महत्व होता है.
अधिकमास पूर्णिमा आज या कल?
जैसा कि पहले आपको अधिकमास पूर्णिमा की तिथि बताई गई है, उस आधार पर देखा जाए तो अधिकमास पूर्णिमा की तिथि में सूर्योदय कल यानि 31 मई को होगा. ऐसे में अधिकमास पूर्णिमा कल है और अधिकमास पूर्णिमा का स्नान और दान कल रविवार को ही होगा.
फिर आज क्यों मना रहे अधिकमास पूर्णिमा?
आज लोग अधिकमास पूर्णिमा नहीं मना रहे हैं. आज के दिन अधिकमास पूर्णिमा का व्रत रखा गया है. अधिकमास पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान में चंद्रोदय और सूर्योदय का फर्क होता है. जब पूर्णिमा तिथि में ही चंद्रोदय होता है तो उस दिन पूर्णिमा का व्रत रखते हैं और जब सूर्योदय के समय पूर्णिमा तिथि होती है, उस दिन पूर्णिमा का स्नान और दान होता है.
अधिकमास पूर्णिमा 2026 स्नान और दान मुहूर्त
अधिकमास पूर्णिमा के दिन स्नान के लिए ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम होता है. कल रविवार को ब्रह्म मुहूर्त 04:03 ए एम से 04:43 ए एम तक है. इस समय में स्नान कर लें तो अच्छा है, यदि नहीं कर पाएं तो सूर्योदय 05:24 ए एम के बाद भी कर लें. स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र, जल, पंखा, फल आदि का दान करें.
शिव और सिद्ध योग में अधिकमास पूर्णिमा
इस बार की अधिकमास पूर्णिमा शिव और सिद्ध योग में है. ये दोनों ही शुभ योग हैं. शिव सुबह में 05:25 ए एम तक है, उसके बाद सिद्ध योग है, जो पूरे दिन रहेगा.
अधिकमास पूर्णिमा पर राशि अनुसार दान
- मेष राशि: मसूर की दाल, गुड़, लाल कपड़ा, तांबे के बर्तन, गेहूं
- वृषभ राशि: सफेद चंदन, मिश्री, दूध, चावल, घी और चांदी
- मिथुन राशि: हरे वस्त्र, हरी मूंग की दाल, गाय को हरा चारा, मौसमी फल
- कर्क राशि: सफेद वस्त्र, मोती, दूध, चीनी, पीने का पानी
- सिंह राशि: तांबा, गेहूं, सोना, केसर, लाल चंदन
- कन्या राशि: पन्ना, हरी सब्जियां, किताबें, पक्षियों को दाना
- तुला राशि: सफेद रेशमी कपड़े, खीर, इत्र, दूध से बनी मिठाई
- वृश्चिक राशि: गुड़, चना, लाल कलावा, केसरिया रंग के कपड़े, गरीबों को भोजन
- धनु राशि: हल्दी, चना दाल, केला, आम, धार्मिक पुस्तकें, केसर
- मकर राशि: सरसों का तेल, काला तिल, काले या नीले रंग के कपड़े, उड़द की दाल, छाता
- कुंभ राशि: काले कंबल, काले चने, दवाइयां, तेल, शनि चालीसा
- मीन राशि: पीला चंदन, शहद, घी, पूजा सामग्री, चने की दाल, धार्मिक पुस्तक
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


