वृश्चिक राशि वाले आज अहंकार को किनारे रखें तभी बनेगा काम, करें ये उपाय

वृश्चिक राशि वाले आज अहंकार को किनारे रखें तभी बनेगा काम, करें ये उपाय

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 19 may 2026: बहुत से लोग ज्योतिष और राशि-नक्षत्र पर काफी विश्वास रखते हैं. ऐसे लोग अपने नाम के हिसाब से अपनी राशिफल के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और उसके हिसाब से अपना दिन और समय बिताने का प्रयास करते हैं. लोकल 18 अपने पाठकों के लिए सभी राशियों के बारे में प्रतिदिन जानकारी देता है. सभी राशियों के बारे में ज्योतिष के अलग-अलग जानकारों से हम जानकारी लेते हैं और फिर आप तक पहुंचाते हैं…

ख़बरें फटाफट

सीतामढ़ी: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज 19 मई 2026 का दिन मानसिक रूप से काफी संवेदनशील रहने वाला है. आज आपके निर्णय और दिन की दिशा आपके दिमाग से ज्यादा आपके मूड पर निर्भर करेगी जो आपका पूरा दिन बना भी सकती है और बिगाड़ भी सकती है. सुबह-सुबह कोई छोटी या मामूली बात आपको चिड़चिड़ा कर सकती है. यदि आपने उस समय अपने गुस्से पर काबू नहीं पाया, तो उसका नकारात्मक असर आपके पूरे दिन पर पड़ेगा और आपको मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है. आज के लिए सबसे बड़ा नियम यही है कि हर बात का जवाब देना या हर बहस में उलझने से दूर रहे हैं और इसे अपनी आदत का हिस्सा बना लें. जिन बातों की पुख्ता जानकारी हो उन्हीं बातों को कहें और सुनें. सुनी-सुनाई बातों से बात बिगड़ती है और बहस बढ़ता है. इसलिए बेहतर है कि बहस वाले माहौल से बचे रहें.

कार्यक्षेत्र और सामाजिक जीवन की बात करें तो ज्योतिषाचार्य रूपेश चौबे के अनुसार, आज के दिन लोग आपकी गतिविधियों को बहुत बारीकी से नोटिस करेंगे. आप कार्यस्थल पर सहकर्मियों से कैसे बात करते हैं, विपरीत परिस्थितियों में आपका रिएक्शन कैसा रहता है और आपका व्यवहार कैसा है, इन सब बातों पर दूसरों की नजर रहेगी. इसलिए आपको अपने पेशेवर जीवन में अत्यधिक सतर्क और संयमित रहने की आवश्यकता है. वाणी पर नियंत्रण रखकर और धैर्यपूर्वक काम करके आप कार्यक्षेत्र में अपनी एक सकारात्मक छवि बनाए रखने में पूरी तरह सफल हो सकते हैं.

आर्थिक दृष्टिकोण से आज आपको अपने खर्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आज आपके भीतर ‘इम्पल्स बाइंग’ यानी बिना सोचे-समझे अचानक चीजें खरीदने की तीव्र इच्छा जागृत हो सकती है. बाजार या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जो भी वस्तु आपको आकर्षित करे उसे तुरंत खरीदने की गलती न करें क्योंकि जो चीज पहली नजर में अच्छी दिखती है, जरूरी नहीं कि वह आपके लिए उतनी ही उपयोगी भी हो. धन के मामले में आज का दिन बजट का पालन करने और अनावश्यक खर्चों पर पूरी तरह से रोक लगाने का है.

पारिवारिक और प्रेम संबंधों के लिहाज से आज आपको अपने अहंकार को पूरी तरह से किनारे रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर अड़ जाने या अपनी बात को ऊपर रखने की आदत के कारण आज अपनों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं. आज का लकी नंबर 9 और लकी कलर ब्लैक है. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए आज एक विशेष उपाय करें. अपने हाथों से किसी जरूरतमंद या राहगीर को ठंडा पानी पिलाएं. इससे आपका मन शांत रहेगा. आज के दिन की अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण सीख यही है कि आज अपने मूड के बहाव में बहने के बजाय अपने माइंड का इस्तेमाल करें.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed