दैनिक राशिफल 2026: सिंह, मकर समेत 4 राशियों को हनुमानजी की कृपा से मिलेंगी धन लाभ की स्थित

दैनिक राशिफल 2026: सिंह, मकर समेत 4 राशियों को हनुमानजी की कृपा से मिलेंगी धन लाभ की स्थित

मेष राशिफल
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है, चंद्रमा का गोचर पराक्रम भाव से होगा, जो आपके काम करने की क्षमता को बढ़ाएगा. अपने से छोटों को सही मार्गदर्शन देकर, लोगों की सहायता कर यश अर्जित करेंगे, जो लोग जॉब में है उनको पराक्रम और भाग्य का साथ मिलेगा. शुभ गोचर के चलते आपको पदोन्नति और धन लाभ की स्थितियां मिल सकती हैं, वही व्यापारिक वर्ग को तेज गति से निर्णय लेने होंगे. रुके हुए काम या प्रोजेक्ट्स में गति आएगी. आज निवेश कर सकते हैं, यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. धार्मिक कार्यों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा, पारिवारिक रिश्ते सुधरेंगे. आपके यहां विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा सा सजग रहने की आवश्यकता है अनिद्रा, आज परेशान कर सकती है. आज हनुमानजी का ध्यानकर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 85% तक रहेगा.

वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज जीवन में उत्साह बना रहेगा. आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और पैतृक संपत्ति को लेकर लाभ की स्थितियां बनती दिखेगी. आज निवेश भी कर सकते हैं, कार्यक्षेत्र में आपके व्यक्तित्व के प्रभाव व संतुलित वाणी के प्रयोग से रुके काम भी बनेंगे. जो लोग जॉब में है, उनके लिए दिन अनुकूल रहेगा. व्यापारिक क्षेत्र में कार्यों को लेकर थोड़ा असमंजस रह सकता है इसलिए दूरदर्शिता से कम करें. स्थान परिवर्तन और रिश्तों को लेकर आज सजक रहेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करे. भाग्य का साथ 63% तक रहेगा.

मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर जाएगा, मंगल के नक्षत्र में चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से हो रहा है, जो गजब का उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का अवसर देगा. व्यापार में बेहतर परिणाम आएंगे, बस कानूनी अडचन रह सकती हैं. व्यापार को आगे बढ़ाने के प्रयासों में तेजी आएगी, वहीं जो लोग जॉब में है उन्हें आज थोड़ा संघर्ष, अपने कामों को स्थापित करने में रहेगा. वही आज लोगों का मार्गदर्शन और सहयोग करने को लेकर आप आगे रहेंगे. रिश्तों के लिहाज से बातचीत और मेलजोल बढ़ाने का दिन है, वहीं स्वास्थ्य के लिए लिहाज से दिन सामान्य रहेगा. भाग्य का साथ 58% तक रहेगा. भगवान शंकर का ध्यानकर दिन की शुरुआत करें.

कर्क राशिफल
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर व्यय को प्रभावित करेगा, आज का दिन पराक्रम और सूझबूझ से काम करने का है. जो लोग आज उच्च मनोबल और सकारात्मक सोच से अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे उन्हें निश्चित सफलता मिलेगी. खासकर जो विदेश संबंधी कार्यों में सहजता चाहते हैं उन्हें आज प्रयास जरूर करना चाहिए, अनुकूल स्थितियां बनेंगी. आधिकारिक वर्ग का साथ मिलेगा. वही व्यापार में विस्तार और गतिशीलता रहेगी, रिश्तों को लेकर आज थोड़ा उतार-चढ़ाव मिल सकता है, कटु शब्दों का प्रयोग ना करें. स्वास्थ्य अनुकूल पर सजग रहेंगे. भाग्य का साथ 63% तक रहेगा. भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

सिंह राशिफल
आपकी राशि के लिए चंद्र देव लाभ भाव को प्रभावित कर रहे हैं, आज जितनी मेहनत उतनी सफलता रहेगी. बस आज आलस्य के चलते काम टालने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, जिससे बचने की जरुरत है. जॉब में मनोकूल स्थितियां रहेगी, आज अपने कामो को पूर्ण मनोबल से करने पर दूरगामी लाभ के साथ, धन लाभ की स्थितियां भी मिलेंगी. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और परिवार में बड़ों का साथ मिलेगा. भगवान कृष्ण का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 68% तक रहेगा.

कन्या राशिफल
कन्या राशि के लिए दिन मिले-जुले प्रभाव लेकर आ रहा है, धन के लेने देन और निवेश को लेकर आज सजक रहे, जोखिम उठाने से बचें. कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे, व्यापार की अपेक्षा जॉब में अधिक अनुकूल स्थितियां रहेंगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा और सामाजिक पृष्ठभूमि पर अपने को स्थापित कर पाएंगे. वही व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से आज दिन बेहतर रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में सामंजस रहेगा. भाग्य का साथ 67% तक रहेगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

तुला राशिफल
चंद्रमा का गोचर तुला राशि स्वामी के साथ भाग्य भाव से होगा, जो आपको बेहतर परिणाम लाने में सफल बनाएगा. सूझबूझ और सकारात्मक दृष्टि से किए गए कार्य निश्चित आर्थिक पक्ष को मजबूत करेंगे, जॉब की अपेक्षा व्यापार में अधिक गतिशीलता रहेगी. आज आपके कार्य बनेंगे, आज जोखिम उठाने से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर आंखों का ध्यान रखें, संतान पक्ष को लेकर कुछ तनाव मिल सकता है. रिश्तों में सहजता रहेगी, अपने मान-सम्मान का ध्यान रखें. आज भाग्य का साथ 70% तक रहेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला प्रभाव लेकर आ रहा है. चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से अष्टम रहेगा, आज जॉब हो या व्यापार लेनदेन के लिहाज से सजक रहने की आवश्यकता है. आज विस्तार के लिए जोखिम उठाने से बचे हैं, कार्यक्षेत्र में कुछ मे विरोधी सक्रिय रहेंगे. आपके अपोनेंट आपको चोट पहुंचाने की फिराक में रहेंगे, संतुलित दिमाग और मन से कार्य करें और आगे बढ़े. आज धार्मिक आयोजनों से भी जुड़ सकते हैं, स्थान परिवर्तन या बड़े निर्णय लेते समय सजग रहे. स्वास्थ्य के लिहाज से आज कुछ परेशानी हो सकती है. परिवार में सभी लोगों का साथ मिलेगा. भाग्य का साथ 52% तक रहेगा. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन वृद्धि और विस्तार का रहेगा, चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सप्तम होने वाला है. कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए आज यात्रा करनी पड़ सकती है, आज कार्यों में सृजनात्मकता रहेगी. त्वरित निर्णय लेंगे लेकिन विरोधी भी सक्रिय रहेंगे इसलिए सोच समझकर अपनी क्षमताओं को देखकर ही कोई बड़ा निर्णय लें. व्यापारिक विस्तार का दिन रहेगा, लाभ की स्थितियां और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा और रिश्ते सहजकर रखें. भाग्य का साथ 66% तक रहेगा. भगवान विष्णु का ध्यानकर दिन की शुरुआत करें.

मकर राशिफल
मकर राशि के लिए चंद्रमा का गोचर आपके षष्टम भाव से हो रहा है. कार्यक्षेत्र में सहजता रहेगा. व्यापारिक उन्नति रहेगी और लाभ की स्थितियां बनी रहेंगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और जॉब में सतर्कता की आवश्यकता रहेगी. कार्य करने में अड़चन आ सकती है. हालांकि सीनियर्स का सपॉर्ट रहेगा. आज पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मध्यम रहेगा. आज भाग्य का साथ 56% तक रहेगा. हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें

कुंभ राशिफल
कुंभ राशि के लिए चंद्रमा का गोचर आज उनके पंचम भाव से है. आज का दिन उत्तम रहेगा और कार्यों मे गतिशीलता रहेगी, लोगों से संपर्क बढ़ाने का दिन है, कार्यक्षेत्र में आपके काम को लेकर सजकता और अनुशासित आचरण को सराहा जाएगा. जॉब में अनुकूलता है, वहीं व्यापार में भी सामान्य से बेहतर स्थिति रहेगी, अपने कार्यों को आज सृजनात्मक और नए ढंग से करने की प्रवृत्ति आपको लाभ देगी. रिश्तों में निकटता आएगी, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और तामसिक भोजन से बचें. भाग्य का साथ 54% तक रहेगा. आज भगवान गणेश का ध्यान करने की शुरुआत करें.

मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव में रहने वाला है. आज भाग दौड़ भरा दिन रहेगा, संपत्ति और निवेश को लेकर आज कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं, पूर्ण मनोबल से भ्रमित हुए बगैर कार्य करे. जॉब और व्यापार दोनों ही मनोकूल रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत करने के प्रयास सफल रहेंगे. नई जॉब की तलाश भी आज कर सकते हैं. रिश्तों के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा. भाग्य का साथ 60% तक रहेगा. रामभक्त हनुमानजी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें.

Source link

You May Have Missed