मानसिक तनाव कर सकता है परेशान, डिसीजन मेकिंग से बन सकते हैं काम,घर में आ सकती हैं लक्ष्मी

मानसिक तनाव कर सकता है परेशान, डिसीजन मेकिंग से बन सकते हैं काम,घर में आ सकती हैं लक्ष्मी

Aaj Ka Gemini Horoscope 8 मई 2026 ( मिथुन राशिफल):  आज 8 मई, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. आज शुक्र ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है, जिसके कारण शक्तिशाली मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है. यह योग पंचमहापुरुष योगों में से एक माना जाता है और इसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिलेगा. विशेष रूप से मेष, वृषभ, मिथुन और तुला राशि के जातकों के जीवन में इसका असर स्पष्ट रूप से महसूस होगा. देहरादून के ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा.

चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर बढ़ाएगा मानसिक उलझन

ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि आज चंद्रमा मिथुन राशि से अष्टम भाव में संचरण कर रहे हैं, ज्योतिष में अष्टम भाव को अचानक घटनाओं, मानसिक दबाव, गुप्त चिंताओं और स्वास्थ्य से जोड़कर देखा जाता है. यही कारण है कि आज मिथुन राशि के जातक मानसिक रूप से थोड़े परेशान और उलझन में रह सकते हैं. दिनभर मन में किसी अनजाने डर या चिंता का भाव बना रह सकता है. छोटी-छोटी बातें भी आपको अधिक प्रभावित कर सकती हैं.

फिजूलखर्ची और जोखिमभरे फैसलों से बचने की सलाह

आज मिथुन राशि वालों को अपने आर्थिक मामलों में बेहद सतर्क रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि यदि आज जल्दबाजी में कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लिया गया तो नुकसान होने की संभावना बन सकती है. विशेष रूप से शेयर बाजार, निवेश, उधार लेन-देन या किसी नई आर्थिक योजना में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना जरूरी होगा. यदि आप धैर्य और समझदारी के साथ काम करेंगे तो आने वाले समय में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है.

धन लाभ के संकेत लेकिन परिवार में बनी रह सकती है अशांति

हालांकि दिन पूरी तरह नकारात्मक नहीं रहेगा, शुक्र के प्रभाव से आज मिथुन राशि वालों को धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. कामकाज में भी कुछ सकारात्मक अवसर सामने आ सकते हैं. यदि आप लंबे समय से किसी आर्थिक लाभ का इंतजार कर रहे थे तो आज उससे जुड़ी अच्छी खबर मिलने की संभावना है. लेकिन दूसरी तरफ परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य, आपसी मतभेद या घरेलू तनाव के कारण मन परेशान रह सकता है. घर के वातावरण में थोड़ी अशांति महसूस हो सकती है. ज्योतिषाचार्य संजय के अनुसार, आज मिथुन राशि वालों को परिवार के प्रति अधिक जिम्मेदारी और धैर्य दिखाने की जरूरत है.

लव लाइफ में मिलेगा सकारात्मक परिणाम

वहीं प्रेम संबंधों के मामले में दिन आपके पक्ष में रहने वाला है, यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो आज अपने पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. रिश्तों में पहले से चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी. जो लोग अपने प्रेम संबंध को परिवार तक ले जाने की सोच रहे हैं, उनके लिए भी दिन सकारात्मक संकेत दे रहा है. पार्टनर का सहयोग और समझ आपको मानसिक रूप से मजबूती देगा.

बुध और गणपति की कृपा से दूर होंगे विघ्न

मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध माने जाते हैं, ज्योतिषाचार्य संजय बताते हैं कि बुध बुद्धि, वाणी, शिक्षा और विवेक के कारक ग्रह हैं. उन्होंने कहा कि भगवान गणपति को बुध का स्वामी माना गया है, इसलिए यदि मिथुन राशि के जातक आज भगवान गणेश की पूजा करते हैं. गणपति मंत्रों का जाप करते हैं या सच्चे मन से उनका स्मरण करते हैं तो जीवन के विघ्न और परेशानियां कम हो सकती हैं. विद्यार्थियों की तरह सीखते रहने और विनम्र बने रहने से मिथुन राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा.

Source link

You May Have Missed