आज वृषभ जॉब में रहें सतर्क, कन्या के धन-यश में वृद्धि, कुंभ को मिलेगी खुशखबरी! जानें उपाय

आज वृषभ जॉब में रहें सतर्क, कन्या के धन-यश में वृद्धि, कुंभ को मिलेगी खुशखबरी! जानें उपाय

Today Horoscope 8 May 2026: कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना के अनुसार आज का दैनिक राशिफल कन्या और कुंभ राशिवालों के लिए शुभ संकेत दे रहा है. कन्या वालों को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. बिजेनस में आर्थिक उन्नति होगी. वहीं कुंभ वालों को संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. आज के दिन मिथुन वालों को जॉब में सावधानी बरतनी होगी.

मेष का राशिफल
आज मेषवालों का दिन गतिशील रहेगा, नक्षत्र स्वामी सूर्य आप ही की राशि में विराजमान हैं. व्यक्तित्व में निखार और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आज आधिकारिक वर्ग का सहयोग रहेगा, रुके काम बनेंगे, नई जगह प्लेसमेंट के प्रयास या जॉब में बदलाव के लिए समय अनुकूल है. पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी, यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. आज नये रिश्ते बनाने का दिन है. विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है. आज अपने कार्यों की शुरुआत भगवान कृष्ण का नाम लेकर करें. भाग्य का साथ 78% है.

वृषभ का राशिफल
आपकी राशि के लिए चंद्रमा का गोचर भाग्य स्थान से हो रहा है. आज आपका दिन उत्साह और अनुकूलताओं से भरा होगा. मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी, वहीं जॉब को लेकर आज थोड़ी सतर्कता रखने की आवश्यकता है. काम में उलझाव और तनाव मिल सकता है, इसलिए आज बहुत सजगता से विरोध लिए बगैर अपने कार्य करें. वहीं व्यापार के विस्तार के लिए प्रयासरत रहेंगे. आज पारिवारिक रिश्तों में सहजता और संतुलन रखें. आज माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. निवेश और विस्तार के लिए दिन अनुकूल है. आज भगवान विष्णु का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% है.

मिथुन का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर मिथुन की राशि से अष्टम है. नई संभावनाओं का दिन है, विस्तार और आर्थिक लाभ के लिए प्रयास करें. उच्च मनोबल रखते हुए सकारात्मक सोच से आगे बढ़ें. बेवजह की मानसिक उलझनें या तनाव हो, तो भगवान की शरण लेने में संकोच न करें. देखते ही देखते मन शांत और एकाग्र हो जाएगा. जॉब हो या व्यापार खर्चों पर नियंत्रण रखें. अचानक से बदलाव या बड़ा फैसला लेने से आज बचें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, रिश्तों में सहजता रहेगी. कार्यों को सफल करने के लिए भगवान शंकर का नाम लेकर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 56% है.

कर्क का राशिफल
आपकी राशि से सप्तम चंद्रमा का गोचर हो रहा है और नक्षत्र स्वामी केंद्र में विराजमान हैं. आज के दिन का उपयोग करें, व्यर्थ के चिंतन और वार्तालाप से हटकर अपने टारगेट्स, लॉन्ग टर्म गोल्स पर फोकस करें. व्यावहारिकता को बढ़ाएं, संपर्क बनाएं और जॉब के लिए अधिक अनुकूल समय है. व्यापार में लाभ रहेगा. रिश्तों में निकटता आएगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. अपने को कुछ सहज और तनाव रहित बनाने के लिए आज हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. आज भाग्य का साथ 68% तक है.

सिंह का राशिफल
आज आपकी राशि से षष्टम विराजमान होंगे चंद्र देव, जीविका में प्रयास सार्थक होगा. धन के व्यय को रोकने का प्रयास करें. जॉब हो या व्यापार, विरोधी आज अधिक प्रभावी रह सकते हैं, उच्च मनोबल के साथ अपनी कार्य क्षमताओं को बढ़ाएंगे सफल रहेंगे. व्यापारिक विस्तार के लिए प्रयासरत रहें, पर नए अनुबंध में शामिल होने को लेकर सजग रहें. पारिवारिक रिश्ते सहज रहेंगे, स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव मिल सकता है. जोखिम उठाने से बचें, सजगता से वाहन चलाएं. आज भगवान गणेश का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 58% है.

कन्या का राशिफल
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम रहेगा, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. सोचे हुए काम पूरे कर पायेंगे, व्यापारिक दृष्टि से लाभ और आर्थिक उन्नति होगी. यात्रा के योग भी बनते दिख रहे हैं, अपने काम की संरचनात्मक ढंग से प्रस्तुति महत्वपूर्ण रहेगी. जोखिम उठाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, जिस पर नियंत्रण रखें. स्थान परिवर्तन के भी योग बनते दिख रहे हैं. रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भगवान विष्णु का ध्यान करके कार्यों की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 55% है.

तुला का राशिफल
आज चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ गोचर करेंगे. उत्साह भरा दिन रहेगा, कार्यों में नवीनता अनुभव करेंगे. सुख और सुविधाओं में वृद्धि होगी, अचानक कोई बड़ी खरीद फरोख्त भी कर सकते हैं. व्यापारिक दृष्टिकोण से लाभ रहेगा. बैंकिंग, धन संबंधी और निवेश को लेकर कुछ निर्णय लेने पड़ सकते हैं. इसलिए हनुमान जी का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. जॉब में नयी जिम्मेदारिया मिल सकती है, कार्यक्षेत्र में लोगों की बहुत अधिक उम्मीदें रहेंगी. आप से रिश्तों के लिहाज से आज कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा. स्वास्थ्य भी मध्यम रह सकता है. भाग्य का साथ 62% है.

वृश्चिक का राशिफल
आपकी राशि से तृतीय गोचर करेंगे चंद्र देव. कार्यों को प्रभावी ढंग से करने की प्रवृत्ति हावी रहेगी. आज समय का अनुपालन कर अनुशासित रहकर कार्य करने पर अधिक सफलता अर्जित कर पायेंगे. विशेष रूप से जॉब में आपका काम और व्यवहार दूरगामी परिणाम को प्रभावित करेगा, वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से यात्राओं और मेहनत भरा दिन रहेगा. आर्थिक पक्ष के लिए प्रयास सफल रहेंगे. लाभ की स्थितियां मिलेंगी. भावुकता के चलते निर्णय गलत हो सकते हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मां दुर्गा का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 65% है.

धनु का राशिफल
चंद्र देव आपकी राशि से द्वितीय विराजमान होंगे, आज आर्थिक पक्ष को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं. निवेश के हिसाब से दिन अनुकूल छोटे-छोटे निवेश ज्यादा सार्थक रहेंगे. जॉब में उतार-चढ़ाव, वहीं व्यापार अनुकूल रहेगा, पर किसी भी प्रकार के लेन देन मे सजग रहें. लोन लेने की प्रवृत्ति आज हावी हो सकती है, उस पर नियंत्रण रखें. हालांकि आज आपकी मेहनत और कार्यों को सराहा भी जाएगा. पारिवारिक रिश्तों में सहजता रहेगी, वहीं स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा. भाग्य का साथ 63% है.

मकर का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर आप ही की राशि में हो रहा है, व्यक्तिगत तौर पर आपको उत्साहित और गतिशील करेगा. आज लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी, कार्य प्रणाली में थोड़ा सा परिवर्तन कर आप लोगों का ध्यान आकर्षित कर यश अर्जित कर पाएंगे. आप के प्रयास भविष्य के लिए आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. जॉब में आ रही अड़चनें भी दूर होंगी, लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जो व्यापार के लिहाज से अधिक अनुकूल रहेगा. रिश्तों को लेकर सहजता रहेगी, आपसी मेलजोल बढ़ेगा. आज भगवान विष्णु का ध्यान कर दिन की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 64% तक है.

कुंभ का राशिफल
आज चंद्रमा का गोचर आपके व्यय स्थान से हो रहा है, आज कार्यों को लेकर सजग रहें. समय की उपयोगिता पर ध्यान दें. आज धार्मिक प्रवृत्ति से कार्य करने पर अधिक सफलता प्राप्त होगी, उद्वेग और विचलन से बचेंगे. कार्य क्षेत्र में गतिशीलता रहेगी. यात्राओं के योग भी बनते दिख रहे हैं. जॉब हो या व्यापार आय के स्रोत बढ़ेंगे, वहीं व्यापारिक विस्तार के लिए अनुभवी लोगों की सलाह कारगर सिद्ध होगी. संतान को लेकर कोई सुखद समाचार मिल सकता है. पारिवारिक रिश्तों में सहजता आएगी. घूमने फिरने का माहौल रहेगा. आज भाग्य का साथ 69% है.

मीन का राशिफल
आज अपनी कार्य क्षमताओं को पहचानने का दिन है. जॉब में आधिकारिक वर्ग का सहयोग प्राप्त करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं. वहीं बदलाव और आर्थिक उन्नति को लेकर नए प्रयोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. व्यापार में नए अनुबंध और साझेदारी को लेकर आ रही दिक्कतें खत्म होंगी. आज पारिवारिक रिश्ते में समय के अभाव को लेकर तनाव हो सकता है. आप का सकारात्मक व्यवहार आपसी समझ को बढ़ाएगा. आज मां दुर्गा का ध्यान कर कार्यों की शुरुआत करें. भाग्य का साथ 70% है.

Source link

You May Have Missed