बुध, शुक्र और शनि को मजबूत करने का आसान उपाय: नाभि और नाखूनों पर लगाएं यह खास तेल
नाभि और ग्रहों का संबंध
ज्योतिष में नाभि को बुध ग्रह से जोड़ा गया है. बुध व्यापार, बुद्धिमानी और संवाद का कारक है, अगर बुध मजबूत हो तो बिजनेस और कामकाज में तरक्की मिलती है. शुक्र सुंदरता, प्रेम और लग्जरी का ग्रह है. वहीं शनि मेहनत, करियर, प्रॉपर्टी और बड़े पैमाने पर धन देने वाला ग्रह है. जब ये तीनों ग्रह सही चलते हैं तो इंसान के जीवन में रुकावटें दूर हो जाती हैं और सफलता मिलती है.
उपाय करने का तरीका
1. सबसे पहले नारियल का तेल हल्का गुनगुना कर लीजिए.
2. अब उसमें रात को इलायची और बादाम पीसकर डाल दीजिए.
3. इसे रातभर ढककर रख दें ताकि तेल में इन दोनों की शक्ति अच्छी तरह घुल जाए.
4. सुबह तेल को छान लीजिए और बचा हुआ हिस्सा पौधों में डाल दें. इससे नेगेटिविटी भी खत्म हो जाएगी.
तेल लगाने की विधि
1. हर रात सोने से पहले नाभि पर इस तेल की हल्की मालिश कीजिए.
2. साथ ही नाखूनों पर भी इसे लगाकर रगड़ लीजिए.
फायदे क्या मिलते हैं?
1. बिजनेस में तेजी से तरक्की
2. लग्जरी लाइफ का आनंद
3. सुंदरता और आकर्षण में वृद्धि
4. सेहत बेहतर होना
5. घर-परिवार में सुख-शांति
6. लाखों में फायदा और शनि का आशीर्वाद
खास बात
इस उपाय का कोई भी नुकसान नहीं है. न तो शरीर पर इसका कोई गलत असर पड़ता है और न ही जीवन पर. उल्टा, नाभि और नाखूनों पर तेल लगाने से त्वचा भी मुलायम होती है और चेहरे पर नैचुरल चमक आती है.


