मासिक शिवरात्रि व्रत आज, देवो के देव महादेव की पूजा से होगा लाभ, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

मासिक शिवरात्रि व्रत आज, देवो के देव महादेव की पूजा से होगा लाभ, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Bhadrapada Masik Shivratri 2025: सनातन धर्म में व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व है. मासिक शिवरात्रि इनमें से एक है. यह तिथि देवो के देव महादेव को समर्पित है. इसलिए इस दिन शिवजी की पूजा का विधान है. यह प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. इस माह में बार यह शुभ तिथि आज यानी 21 अगस्त 2025 दिन गुरुवार को है. इस कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और भी बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी जातक व्रत और पूजन करता है उसको ढेरों लाभ होते हैं. साथ ही, सभी कार्य सुगमता से बनने लगते हैं. ऐसे सवाल है कि आखिर इस मासिक शिवरारात्रि को कौन से शुभ योग हैं? देवों के देव की पूजा के लाभ? मासिक शिवरात्रि का महत्व? मासिक शिवरात्रि की पूजा-विधि क्या है? आइए जानते हैं इस बारे में-

मासिक शिवरात्रि का पूजा का मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि शाम 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. साथ ही इस दिन चंद्रमा स्वयं की राशि में संचार करेंगे. गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग की शुरुआत इस दिन सुबह 5 बजकर 54 मिनट से मध्य रात्रि 12 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दिन सूर्योदय 5 बजकर 53 मिनट पर और सूर्यास्त शाम 6 बजकर 54 मिनट पर होगा.

मासिक शिवरात्रि के शुभ योग

मासिक शिवरात्रि के दिन शुभ योगों का भी संयोग बन रहा है. गुरु-पुष्य योग, जो गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के संयोग से बनता है, धन, समृद्धि और बुद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है. इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है. वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. यह योग सभी कार्यों की सिद्धि के लिए जाना जाता है. इस दिन नए कार्य शुरू करना, निवेश करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना शुभ होता है. अमृत सिद्धि योग आध्यात्मिक और सांसारिक कार्यों में सफलता प्रदान करता है.

मासिक शिवरात्रि का महत्व

मासिक शिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर है. इस दिन शिव भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा करते हैं. मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है. नियमित मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से मंगल दोष, पितृ दोष और ग्रहों की अशुभता कम होती है. साथ ही जीवन में चल रही परेशानियां, कर्ज, रोग और मानसिक क्लेश दूर होते हैं.

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

शिवरात्रि के दिन महादेव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है. प्रात:काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. शिव मंदिर या घर के पूजा स्थल पर शिवलिंग पर जल, दूध, घी, शहद और शक्कर चढ़ाएं. इसके बाद अभिषेक करें. भगवान को बिल्वपत्र, धतूरा, भांग और सफेद फूल अर्पित करें साथ ही काला तिल, जनेऊ, सुपारी, जौ, गेहूं, गुड़, अबीर बुक्का के साथ अन्य पूजन सामग्री चढ़ाएं. विधि-विधान से पूजा करने के बाद ध्यान लगाएं और ‘ओम नम: शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें. शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें. इस दिन संभव हो तो उपवास रखें और रात्रि जागरण कर भक्ति भजनों का गायन करें. पूजा के अंत में आरती करें और प्रसाद वितरित करें.

Source link

Previous post

बुध, शुक्र और शनि को मजबूत करने का आसान उपाय: नाभि और नाखूनों पर लगाएं यह खास तेल

Next post

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 August 2025: आज भाद्रपद शिवरात्रि, गुरु पुष्य योग, विष्णु पूजा, देखें मुहूर्त, भद्रा समय, दिशाशूल

You May Have Missed