क्या आप भी नहाते समय एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ते हैं, अगर ऐसा करते हैं तो राहु बढ़ा देगा समस्या!

क्या आप भी नहाते समय एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ते हैं, अगर ऐसा करते हैं तो राहु बढ़ा देगा समस्या!

Last Updated:

Bathing Mistakes: क्या आप भी नहाते समय या फिर कहीं भी एक पैर को दूसरे से रगड़ते हैं. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए कई परेशानी को खड़ी कर सकता है. एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना और पैर घसीट कर चलना यह ना केवल ज्योतिष में बल्कि आयुर्वेद में भी गलत बताया गया है. आइए जानते हैं इस खास उपाय के बारे में…

ख़बरें फटाफट

Bathing Mistakes: नहाते समय कई लोग अनजाने में एक आदत डाल लेते हैं… एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना. हालांकि यह आदत बहुत आसान लगती है, साथ ही कुछ लोग पैरों को घसीट घसीट कर चले हैं, यह भी बहुत गलत माना जाता है. हमारी परंपराएं और स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि नहाते समय या फिर कभी भी एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना और पैर घसीट कर चलना कई स्वास्थ्य समस्याएं और अशुभताएं ला सकती हैं. आयुर्वेद और ज्योतिष, दोनों ही इस आदत से बचने की सलाह देते हैं. जी हां, आपने सही सुना. अगर आप भी यह करते हैं तो आज से ही इस आदत को रोक दें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी आती है और राहु के अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ता है…

राहु बढ़ाएगा समस्या
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैर साफ रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बढ़ती है और राहु के अशुभ प्रभाव से भी मुक्ति मिलती है. एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ना अशुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में धन नहीं टिकता. यह आदत आर्थिक तंगी और नुकसान का कारण बन सकती है. बहुत से लोगों में आदत होती है कि वह पैर घसीट-घसीट कर चलते हैं, जो की पूरी तरह अशुभ है. जो व्यक्ति घसीट-घसीट कर चलता है, उसको राहु की वजह से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

त्वचा संबंधी समस्याएं
अगर आप एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ते हैं तो बता दें कि वे इस तरह पूरी तरह साफ नहीं होते हैं. साथ ही बार-बार रगड़ने से पैरों की त्वचा रूखी हो सकती है और उनकी संवेदनशीलता कम हो सकती है. गंदगी और नमी, खासकर आपके पैर की उंगलियों के बीच फंसी रहती है. इससे फंगल संक्रमण (जैसे दाद) हो सकता है. इस आदत से एथलीट फुट जैसी समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं.

नहाने की शुरुआत इस तरह करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पैरों को हमेशा हाथों से साफ करना चाहिए और नहाने की शुरुआत भी पैरों पर पानी डालकर करना चाहिए. विज्ञान के अनुसार, अगर आप सिर पर पानी डालकर नहाने की शुरुआत करते हैं तो इससे हॉर्ट अटैक जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या का खतरा भी बढ़ जाता है. नहाते समय पूरा बाथरूम गीला होता है. एक पैर पर वजन डालते हुए और दूसरे पैर को रगड़ने की कोशिश करते हुए फिसलने का खतरा ज्यादा होता है.

यह गलती भूलकर भी ना करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक और गलती है, जो बहुत से लोग करते हैं और वह है लौटते समय मंदिर की घंटी बजाना. मंदिर में प्रवेश करने पर घंटी बजाना शुभ माना जाता है लेकिन दर्शन करने के बाद मंदिर से लौटते समय भूलकर भी घंटी नहीं बनानी चाहिए. ऐसा करने से मंदिर में मौजूद दिव्य शक्तियां नाराज हो जाती है.

authorimg

Parag Sharma

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें

मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

क्या आप भी नहाते समय एक पैर को दूसरे पैर से रगड़ते हैं, राहु बढ़ा देगा समस्या!

Source link

Previous post

इस मंदिर में चढ़ाया गया हर प्रसाद बनता है जरूरतमंदों का भोजन, मूर्ति नहीं सृष्टि से जुड़े खास चक्र की होती है पूजा

Next post

घर में लड़की है तो हो जाएं सावधान, चल रहा है यह नया जादू-टोना, भूलकर भी ना करें यह एक काम

You May Have Missed