घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले निकालें मुख्य द्वार से बाहर? जानें

घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले निकालें मुख्य द्वार से बाहर? जानें

होमताजा खबरधर्म

घर से निकलते समय कौन सा पैर पहले निकालें मुख्य द्वार से बाहर? जानें

Last Updated:

Ghar Se Nikalte Samay Kaun Sa Pair Pehle Nikale: किसी भी काम से घर से बाहर जाते हैं तो उसके सफल होने के लिए शुभ शुरूआत होनी चाहिए. शुरूआत शुभ नहीं होगी, तो काम असफल हो सकता है. ऐसे में घर से बाहर निकलते समय कौन सा पैर सबसे पहले बाहर रखना चाहिए?

Zoom

दायां या बायां, कौन सा पैर पहले रखें घर से बाहर?

Ghar Se Nikalte Samay Kaun Sa Pair Pehle Nikale: जब आप घर से किसी शुभ काम के लिए निकलते हैं, तो चाहते हैं कि वह कार्य सफल सिद्ध हो. उसमें सौ प्रतिशत सफलता प्राप्त हो. इसलिए आपने देखा होगा कि जब आप कोई परीक्षा देने जाते हैं या कोई इंटरव्यू देने जाते हैं तो मां घर से निकलने से पहले आपको दही और चीनी खाने को देती हैं. इसके पीछे यही मान्यता है कि जब आप कुछ मीठा खाकर घर से निकलेंगे तो वह शुभ होगा. दही चंद्रमा और शक्कर शुक्र ग्रह का प्रतीक है. चंद्रमा को मन और शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है. इससे ये दोनों ग्रह सही रहेंगे, जिससे आपका मन स्थिर रहेगा और आप सही फैसले ले पाएंगे. काम पर जाने से पहले घर से शुभ शुरूआत होगी, तो उसके अनुकूल परिणाम आने की संभावना रहती है. ऐसे में जब आप घर से बाहर निकलें तो कौन सा पैर पहले रखें? यह जानना महत्वपूर्ण होता है.

दायां या बायां, कौन सा पैर पहले रखें?

जब आप किसी शुभ कार्य यानि नई नौकरी, बिजनेस या यात्रा के लिए घर से बाहर निकलें तो मुख्य द्वार से अपना दायां पैर सबसे पहले बाहर रखें. शरीर के दाहिने भाग को शुभ मानते हैं. इसलिए आपने देखा होगा कि कोई भी मांगलिक कार्य करते हैं, उसमें दाहिने हाथ का उपयोग होता है.

उदाहरण के लिए दाहिने हाथ में रक्षा सूत्र बांधते हैं, दाहिने हाथ से ही हवन करते हैं, विवाह के समय दाहिने हाथ से ही वर और वधु पाणिग्रहण संस्कार करते हैं. शादी के बंधन में बंधते हैं. बहन भी भाई को दाहिने हाथ पर राखी बांधती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, किसी भी कार्य की शरूआत शुभ हो तो उसका अंत भी शुभ होता है. आम बोलचाला में दाएं को सीधा और बाएं को उल्टा कहा जाता है. जब आप शुभ काम की शुरूआत करें तो सीधे हाथ से करें, न कि उल्टे हाथ से.

ऐसे ही घर से निकलते समय ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का उच्चारण करते हुए दायां पैर यानि सीधे पैर को मुख्य द्वार से बाहर रखें. गणेश जी के मनोकामना पूर्ति मंत्र और शुभ शुरूआत से आपका कार्य सफल होगा. उनके आशीर्वाद से जीवन में शुभता आएगी.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed