क्या आपको पितृ दोष है? हाथ की लकीरों से जानें पितर नाराज हैं या नहीं

क्या आपको पितृ दोष है? हाथ की लकीरों से जानें पितर नाराज हैं या नहीं

Pitra Dosh Signs In Hand: पितृ दोष की वजह से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो जाती हैं, तरक्की रुक जाती है और वंश वृद्धि भी नहीं होती है. पितृ दोष का अर्थ है कि पितर नाराज हैं, वे अपनी संतान से खुश नहीं हैं, तृप्त नहीं हैं, इस वजह से श्राप दे रहे हैं. पितृ दोष को जानना बेहद आसान है. आप अपने हाथ की रेखाओं को देखकर जान सकते हैं कि आपके पितर आप से नाराज हैं या नहीं?

हाथ में पितृ दोष के संकेत

जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा टेढ़ी-मेढ़ी होती है या लहराती हुई होती है, उन लोगों को पितृ दोष होता है. भाग्य रेखा का लहराना पितृ दोष का संकेत है. यदि आपके ​हाथ में लहराती भाग्य रेखा है तो आप अपनी कुंडली भी चेक कर लीजिए, उसमें भी पितृ दोष का प्रभाव होगा. इसकी वजह से कोई काम आसानी से नहीं बनता है, सामान्य सफलता के लिए भी काफी मेहनत करनी पड़ती है. जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आती हैं, जिससे व्यक्ति परेशान और थक-हार जाता है.

जिन लोगों के हाथ में भाग्य रेखा बीच-बीच में टूटी हुई होती है, उन लोगों को भी पितृ दोष होता है. उनको जीवन में काफी संघर्ष करना पड़ता है. सफलता पाने के लिए ये लोग सामान्य लोगों से अधिक परिश्रम करते हैं.

जिनके हाथ में सूर्य रेखा पर आड़ी और तिरछी रेखाएं हों और वे सूर्य रेखा को काट रही हों, वे भी पितृ दोष की निशानी हैं.

ऐसे ही चंद्र पर्वत से निकलने वाली रेखा शुरू और अंत में दो मुंह वाली हो, ये भी पितृ दोष का संकेत है.

जिन लोगों के हाथ में सूर्य रेखा हृदय रेखा को काटते हुए नीचे की ओर राहु क्षेत्र में जाती है, उन लोगों को भी पितृ दोष होता है.

जिन लोगों के हाथ में इस तरह की रेखा हो, तो वे पार्टनरशिप का काम न करें और न ही कर्ज लें. आपके पास पैसे आएं तो उसे निवेश कर दें, वरना वह पैसा आपके पास रूकेगा नहीं. वह खर्च हो जाएगा. फिजूलखर्च, मेडिकल बिल आदि में वह धन लग जाएगा.

हाथ में पितृ दोष के संकेत.

अपने हाथ में कैसे देखें पितृ दोष

सबसे पहले अपने हाथ में भाग्य रेखा को ध्यान से देखें. ये रेखा आपकी कलाई के मणिबंध से निकलती है और सीधे, बीच बीच में टूटी हुई या लहराती हुई बीच वाली अंगुली तक जाती है.

अनामिका अंगुली के नीचे सूर्य पर्वत पर एक लंबी रेखा होती है, उसे सूर्य रेखा कहते हैं. अगर इसे कुछ रेखाएं काट दें तो पितृ दोष होगा. यही सूर्य रेखा जब हथेली के बीच राहु क्षेत्र में आए तो भी पितृ दोष होता है.

Source link

You May Have Missed