हनुमान जी की फोटो बेडरूम में लगानी चाहिए या नहीं? शुभ है या अशुभ, जानें वास्तु के नियम

हनुमान जी की फोटो बेडरूम में लगानी चाहिए या नहीं? शुभ है या अशुभ, जानें वास्तु के नियम

Last Updated:

Hanuman Photo Bedroom Rules: देशभर में हनुमान जी के लाखों भक्त हैं, जो उनको प्रसन्न करने के लिए मंगलवार व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं. अपने घर में हनुमान जी की फोटो और मूर्ति लगाते हैं. क्या बेडरूम में हनुमान जी की फोटो लगानी चाहिए या नहीं? य​​ह शुभ है या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु के नियम?

Zoom

क्या बेडरूम में हनुमान जी की फोटो लगाना शुभ होता है?

Hanuman Photo Bedroom Rules: पनवपुत्र हनुमान जी संकटमोचन हैं, जिनकी पूजा मंगलवार और शनिवार के दिन करते हैं. कलियुग में हनुमान जी की पूजा करने से मनोकामनाएं जल्द पूरी हो सकती हैं क्योंकि वे सप्त चिरंजीवी हैं और कलियुग के जाग्रत देव हैं. हनुमान जी के भक्त उनकी फोटो और मूर्ति को अपने घर में लगाते हैं, ताकि उन पर और उनके पूरे परिवार पर बजरंगबली की कृपा रहे और उनको किसी प्रकार की हानि न हो. कुछ लोग अपने बेडरूम में भी हनुमान जी की फोटो लगा देते हैं. क्या हनुमान जी की फोटो बेडरूम में लगा सकते हैं? बेडरूम में हनुमान जी की फोटो लगाना शुभ है या अशुभ? इसके लिए वास्तु के नियम क्या हैं?

क्या बेडरूम में हनुमान जी की फोटो लगाना शुभ होता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बेडरूम में हनुमान जी की फोटो भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए. यह पूरी तरह वर्जित है क्योंकि यह अशुभ माना जाता है. आप हनुमान जी के कितने भी बड़े भक्त हों, उनकी तस्वीर और मूर्ति को सोने वाले कमरे में नहीं रख सकते.

हनुमान जी का बाल ब्रह्मचारी हैं. बेडरूम वैवाहिक जोड़े के लिए व्यक्तिगत स्थान है, जहां पति और पत्नी एक साथ समय व्यतीत करते हैं. ऐसे स्थान पर हनुमान जी की उपस्थिति अच्छी नहीं मानी जाती है. इससे दांपत्य जीवन में तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है. मन में बेवजह का गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. रात को ठीक से नींद नहीं आएगी, अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं या डरावने सपने आ सकते हैं.

हनुमान जी की फोटो किस डायरेक्शन में लगानी चाहिए?

हनुमान जी की फोटो घर के पूजा स्थान या मंदिर में लगाना सबसे उत्तम है. वास्तु के अनुसार, हनुमान जी की फोटो को दक्षिण या उत्तर दिशा की ओर लगाएं. दक्षिण मुखी हनुमान जी की मूर्ति या फोटो अधिक प्रभावशाली मानी जाती है. इसके अलावा पंचमुखी हनुमान जी की फोटो घर के मुख्य द्वार के ऊपर बाहर लगा सकते हैं, इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश नहीं होता है.

बेडरूम में धार्मिक फोटो लगाने के वास्तु नियम क्या हैं?

आप अपने बेडरूम में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और बांसुरी बजाते कृष्ण या बाल गोपाल की सौम्य तस्वीर लगा सकते हैं. राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ाता है. शिव-पार्वती की सौम्य रूप वाली फोटो लगाने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है. बांसुरी बजाते कृष्ण या बाल गोपाल की फोटो लगाने से संतान सुख की प्राप्ति होती है.

इनकी फोटो को बेडरूम की उत्तर या पूर्वी दीवार पर लगाएं. ध्यान रखें कि सोते समय आपके पैर देवी या देवता की ओर न हों. बेडरूम देवी-देवताओं के युद्ध करते हुए या क्रोध वाली तस्वीरें नहीं लगाते हैं.

बेडरूम में हनुमान जी, रुद्र रूप, नटराज, भगवान शिव का तांडव रूप, कालभैरव की तस्वीर, मां दुर्गा के महिषासुर मर्दिनी या माता काली के उग्र रूप की तस्वीरें नहीं लगाएं. इनके अलावा शनिदेव, राहु-केतु और पितरों की फोटो नहीं लगानी चाहिए. इससे दांपत्य जीवन में उथल पुथल मच सकता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed