Vrishchik Rashifal: आज मिल सकता है आपको सम्मान, सावधान रहने की है जरूरत, करें यह उपाय

Vrishchik Rashifal: आज मिल सकता है आपको सम्मान, सावधान रहने की है जरूरत, करें यह उपाय

Last Updated:

Vrishchik Rashifal: आज वृश्चिक राशि के जातकों को सम्मान मिलने का योग है. वहीं आज आपको शत्रुओं से भी सावधान रहने की जरूरत है. इसके बचाव के लिए ज्योतिषी ने कुछ उपाय बताए हैं, जिन्हें आप कर सकते हैं

X

ज्योतिषाचार्य

दरभंगा:- आज 11 मार्च 2025 को वृश्चिक राशि वालों का दिन कुछ चुनौतियों से भरा रहने वाला है. आज आपको शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है. वहीं आज आप कुछ उपाय जो ज्योतिषाचार्य ने बताए हैं, उनके जरिए राहत पा सकते हैं, ऐसे में आज का दिन कैसा जाने वाला है, इसके बारे में क्या कहते हैं, ज्योतिषाचार्य चलिए जानते हैं, डिटेल में

इस में विस्तृत जानकारी देते हुए कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर कुणाल कुमार झा बताते हैं, कि 11 मार्च 2025 दिन मंगलवार को वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा. आज सम्मान प्राप्ति का योग बन रहा है, लेकिन शत्रुओं से भय भी रहेगा. खासकर, आज आपके साथ धोखा करने वाले शत्रु बढ़ सकते हैं. वहीं आज वैवाहिक जीवन में कुछ मतभेद और तनाव हो सकता है. इसके अलावा, आज आपके मन में थोड़ी चिंता और परेशानी भी रहेगी. कुल मिलाकर, दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा, लेकिन सम्मान पाने का भी मौका मिलेगा

आज करें यह उपाय
आज के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को हनुमान जी का आराधना करनी चाहिए और वाल्मीकिकृत सुंदरकांड का पाठ करना और बैल निमित्रक अर्थात बेल के समतुल्य उतने मूल्य का कुछ द्रव्य ब्राह्मण को दान करना अच्छा होगा. आज के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना भी शुभ होगा . जैसा कि आज आपको अंतर घात करने वाले शत्रु से सावधान रहने की जरूरत है. इसके बचाव के लिए हनुमत आराधना और लाल वस्त्र धारण करना श्रेष्ठ कर होगा.

homeastro

आज वृश्चिक राशि के साथ ये होगा अच्छा, लेकिन सावधान भी रहने की है जरूरत!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed