Valentine's Day: कर्क राशि के रिश्ते में मिठास घोलेगा लाल रंग! इस वैलेंटाइन डे राशि के अनुसार पहनें कपड़े, पार्टनर संग स्ट्रॉन्ग होगा प्यार

Valentine's Day: कर्क राशि के रिश्ते में मिठास घोलेगा लाल रंग! इस वैलेंटाइन डे राशि के अनुसार पहनें कपड़े, पार्टनर संग स्ट्रॉन्ग होगा प्यार

Last Updated:

Valentine’s Day 2025: इस वैलेंटाइंस डे को अपने रिश्ते को और भी खास बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का ध्यान रखें. जिससे इस दिन का हर पल आपके प्रेम और समझ का प्रतीक बनें.

किस रंग के कपड़े पहनना शुभ?

हाइलाइट्स

  • वैलेंटाइंस डे पर राशि अनुसार रंग पहनें.
  • लाल रंग कर्क राशि के रिश्ते में मिठास घोलेगा.
  • राशि अनुसार सही रंग से रिश्ते में प्रगाढ़ता आएगी.

Valentine’s Day 2025: वैलेंटाइंस डे, प्रेम का त्योहार है, जो हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है. यह दिन प्रेमियों के लिए अपनी भावनाओं को व्यक्त करने और एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार को जताने का खास मौका होता है. इस दिन का हर पल रोमांस और प्रेम से भरा होता है. यदि आप भी इस दिन को खास बनाना चाहते हैं, तो रंगों का चयन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है. राशि के अनुसार सही रंग का चुनाव न सिर्फ आपके मन को शांति देगा, बल्कि आपके रिश्ते को भी प्रगाढ़ बनाएगा. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से वैलेंटाइंस डे पर किस राशि के जातक को कौनसे रंग के कपड़े पहनना चाहिए?

राशि अनुसार वैलेंटाइंस डे पर किस रंग के कपड़े पहने?

1. मेष राशि: केसरिया रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा, इससे आपके रिश्ते में ऊर्जा और उत्साह आएगा.

यह भी पढ़ें – आईब्रो का शेप बताता है कितने कर्मठ और मेहनती हैं आप? भौहें का आपस में जुड़ा होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है समुद्र शास्त्र?

2. वृषभ राशि: हरे रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभकारी होगा, यह आपको मानसिक शांति और संतुलन प्रदान करेगा.

3. मिथुन राशि: पीले या केसरिया रंग के कपड़े पहनें, इससे आपके संबंधों में सजीवता और खुशियां आएंगी.

4. कर्क राशि: लाल रंग के कपड़े पहनने से आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और प्रेम में गहराई आएगी.

5. सिंह राशि: पीले रंग के कपड़े पहनने से वैवाहिक जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ेगी.

6. कन्या राशि: नीले रंग के कपड़े पहनने से आपके लव लाइफ में सफलता और स्थिरता आएगी.

7. तुला राशि: लाल रंग के कपड़े पहनें, इससे आपको साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा.

8. वृश्चिक राशि: केसरिया रंग के कपड़े आपके लिए शुभ होगा, जिससे आपके रिश्ते में सामंजस्य रहेगा.

9. धनु राशि: लाल या हरे रंग के कपड़े पहनने से आपके रिश्ते में घनिष्ठता बढ़ेगी.

10. मकर राशि: क्रीम रंग के कपड़े का चयन आपके लिए फायदेमंद रहेगा, इससे रिश्ते में सौम्यता आएगी.

यह भी पढ़ें – खरीदा है नया घर? मुख्य द्वार का रखें ध्यान ताकी दूर रहे नकारात्मक ऊर्जा! एक्सपर्ट से जानें वास्तु के अनुसार कैसे हों दरवाजे?

11. कुंभ राशि: बॉटल ग्रीन रंग के कपड़े पहनने से आपके रिश्ते में मजबूती और स्थिरता आएगी.

12. मीन राशि: सफेद रंग के कपड़े पहनने से आपके और आपकी पार्टनर के बीच की समझदारी बढ़ेगी.

homeastro

कर्क राशि के शुभ है लाल रंग, वैलेंटाइन डे पर राशि के अनुसार पहनें कपड़े!

Source link

Previous post

मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? करियर से लेकर लव लाइफ तक, यहां जानिए सबकुछ

Next post

इन 2 जीवों को खिलाएं दाना-पानी, कुंडली में कमजोर सूर्य होगा मजबूत, पितरों का भी मिलेगा अशीर्वाद! जानें कमजोर सूर्य के संकेत

You May Have Missed