इन 2 जीवों को खिलाएं दाना-पानी, कुंडली में कमजोर सूर्य होगा मजबूत, पितरों का भी मिलेगा अशीर्वाद! जानें कमजोर सूर्य के संकेत

इन 2 जीवों को खिलाएं दाना-पानी, कुंडली में कमजोर सूर्य होगा मजबूत, पितरों का भी मिलेगा अशीर्वाद! जानें कमजोर सूर्य के संकेत

Last Updated:

helping cow to feed, feeding cow benefits astrology, how to strengthen sun, surya majboot karne ke upay, surya ko kaise majboot karen, सूर्य को मजबूत करने के उपाय, सूर्य को कैसे मजबूत करें, कुंडली में कमजोर सूर…और पढ़ें

कुंडली में कमजोर सूर्य को कैसे मजबूत करें?

हाइलाइट्स

  • गाय और बंदरों को भोजन देने से सूर्य मजबूत होता है.
  • जानवरों को आहार देने से मानसिक शांति मिलती है.
  • सूर्य के दोष से बचने के लिए गेहूं और घी देना लाभकारी है.

Astrological Significance of Feeding Animals : हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमेशा रहता है और हमारे दिन-प्रतिदिन के कामों पर इनका गहरा असर पड़ता है. शास्त्रों के अनुसार, अगर हम जानवरों को आहार या पानी प्रदान करते हैं, तो इससे हमारे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम हो सकते हैं. यह काम हमें सिर्फ खुद के लाभ के लिए नहीं करना चाहिए, बल्कि यह ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक मार्ग है. जब हम ईश्वर के कार्य में हाथ बंटाते हैं, तो हमें न सिर्फ मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन के तमाम कष्ट भी दूर होते हैं. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिष आचार्य पंडित योगेश चौरे से सूर्य मजबूत करने के लिए क्या उपाय करें.

जीवों को आहार देने के लाभ
पशु-पक्षियों को नियमित रूप से दाना-पानी देने से कई प्रकार के लाभ होते हैं. जैसे कि अगर आप चींटियों, चिड़ियों, गिलहरी, कबूतर, तोता, कौआ, मछलियां, गाय, कुत्ते आदि को आहार देते हैं, तो इससे मानसिक शांति, समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होता है. अगर आपके घर में किसी की हेल्थ बिगड़ रही है, तो यह उपाय अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है. इसके साथ ही अगर घर में धन की कमी हो, तो यह उपाय आर्थिक पक्ष को मजबूत कर सकता है.

यह भी पढ़ें – आईब्रो का शेप बताता है कितने कर्मठ और मेहनती हैं आप? भौहें का आपस में जुड़ा होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है समुद्र शास्त्र?

सूर्य के दोष को दूर करने के लिए
अगर सूर्य के दोष से बचना है तो यह जरूरी है कि हम सूर्य को प्रसन्न करने वाले उपाय करें. किसी जरूरतमंद को गेहूं, घी या पका हुआ भोजन देने से सूर्य की पीड़ा कम होती है और पितृदोष भी शांत होते हैं. इसके अलावा, रविवार के दिन गाय को गेहूं की रोटियां देना और बंदरों को गुड़-चना खिलाना विशेष रूप से शुभ माना जाता है. ऐसा करने से सूर्य देवता प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में सुधार आता है.

यह भी पढ़ें – खरीदा है नया घर? मुख्य द्वार का रखें ध्यान ताकी दूर रहे नकारात्मक ऊर्जा! एक्सपर्ट से जानें वास्तु के अनुसार कैसे हों दरवाजे?

सूर्य के अशुभ होने के संकेत और फल
अगर जन्मकुंडली में सूर्य अशुभ फल दे रहा हो, तो इसके सक्रिय होने से पूर्व कुछ संकेत मिल सकते हैं. जैसे, घर में रोशनी देने वाली वस्तुएं नष्ट होना, जलते हुए बल्ब का फ्यूज होना या सूर्य के प्रकाश से जुड़े किसी स्रोत का बंद होना. इस समय तकलीफें बढ़ सकती हैं, जैसे कि शरीर के जोड़ में दर्द होना, फसल का नष्ट होना, या न्यायालय में परेशानी का सामना करना आदि.

homeastro

इन 2 जीवों को खिलाएं दाना-पानी, कुंडली में कमजोर सूर्य होगा मजबूत!

Source link

Previous post

Valentine's Day: कर्क राशि के रिश्ते में मिठास घोलेगा लाल रंग! इस वैलेंटाइन डे राशि के अनुसार पहनें कपड़े, पार्टनर संग स्ट्रॉन्ग होगा प्यार

Next post

माघी पूर्णिमा की शाम करें पान के पत्ते का उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी, हमेशा बनी रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा!

You May Have Missed