गुरु ग्रह कमजोर होने पर देता है 6 संकेत, कर लेंगे ज्योतिष उपाय, तो नहीं होगा नुकसान

गुरु ग्रह कमजोर होने पर देता है 6 संकेत, कर लेंगे ज्योतिष उपाय, तो नहीं होगा नुकसान

Last Updated:

Guru Grah: देव गुरु बृहस्पति का ज्योतिष में महत्वपूर्ण स्थान है. गुरु की वजह से करियर में तरक्की, धन, संपत्ति, संतान, वैवाहिक सुख आदि की प्राप्ति होती है. लेकिन गुरु कमजोर होता है तो कई अशुभ प्रभाव डालता है. कमजोर गुरु 6 तरह के संकेत देता है.

Zoom

गुरु ग्रह कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?

Guru Grah: गुरु ग्रह का संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति से है. गुरु को ज्ञान, शिक्षा, आध्यात्म, संतान, भाग्य, दांपत्य जीवन आदि का कारक ग्रह माना जाता है. गुरु ग्रह का शुभ प्रभाव व्यकि्त को करियर में सफल बनाता है. ऐसे लोगों के पास ज्ञान की कमी नहीं रहती है और न ही धन की. लेकिन जब गुरु ग्रह खराब होता है या कमजोर होने लगता है, तो शिक्षा, करियर, वैवाहिक जीवन पर उसका दुष्प्रभाव पड़ने लगता है. आइए जानते हैं गुरु ग्रह के कमजोर होने के लक्षण, अशुभ प्रभाव और उसे मजबूत करने के उपाय.

गुरु ग्रह कमजोर होने के मुख्य लक्षण क्या हैं?

  • जिस व्यक्ति का गुरु ग्रह कमजोर होता है तो उस व्यक्ति की शिक्षा में अड़चने आने लगती हैं. उसकी शिक्षा पूरी नहीं हो पाती है या फिर मनचाहे संस्थान में दाखिला नहीं मिलता है.
  • गुरु कमजोर होने से व्यक्ति का लीवर खराब हो सकता है, पीलिया या पेट की बीमारी परेशान करने लगती है. व्यक्ति का वजह बढ़ने लगता है या उसे थायराइड की समस्या हो सकती है.
  • गुरु कमजोर होने से व्यक्ति के अंदर निराशा की भावना बढ़ने लगती है. उसे किस्मत का साथ नहीं मिलता है.
  • गुरु के कमजोर होने पर ज्ञान की कमी होने लगती है. बुद्धि कम काम करती है, सही और गलत का फर्क नहीं कर पाते.गलत फैसले करते हैं.
  • गुरु खराब होने पर व्यक्ति धार्मिक कार्यों से विमुख हो जाता है. पूजा, पाठ, भजन, मंत्र जाप, साधना आदि में मन नहीं लगता है. व्यक्ति अपने से बड़े लोगों का अपमान करने लगता है. उसमें अहंकार बढ़ने लगता है.
  • गुरु के खराब होने से व्यक्ति के बाल भी झड़ने लगते हैं. व्यक्ति को फेफड़े और गले की समस्याएं पेरशान करने लगती हैं.

कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर होने से क्या प्रभाव पड़ता है?

  • कुंडली में गुरु का कमजोर होना दोषपूर्ण माना जाता है. गुरु दोष की वजह से व्यक्ति का विवाह नहीं होता या उसमें काफी देरी होती है.
  • गुरु दोष की वजह से व्यक्ति को दांपत्य सुख नहीं मिलता है. जीवनसाथी के साथ हमेशा वाद विवाद की स्थिति बनी रहती है.
  • गुरु के अशुभ प्रभाव से धन हानि होती है. व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब होती है और वह धन संकट में फंसा रहता है. इस वजह से वह कर्ज से दब सकता है. निवेश से मुनाफे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है.
  • गुरु के खराब होने से व्यक्ति के यश और कीर्ति में कमी आती है. आप कोई ऐसी गलती कर सकते हैं, जिससे समाज में प्रतिष्ठा खराब हो सकती है. कार्यस्थल या घर पर आप पर झूठे आरोप लग सकते हैं.
  • गुरु दोष होने पर लोगों को संतान सुख नहीं मिलता है. संतान प्राप्ति में देरी होने लगती है. जिनकी संतान होती हैं, उनकी सेहत खराब रहती है. गुरु के खराब होने से बच्चे अपने माता पिता की बात नहीं मानते हैं.

गुरु ग्रह को मजबूत करने के सरल उपाय क्या हैं?

  1. गुरु को मजबूत करने के लिए आप गुरुवार का व्रत रखें और भगवान विष्णु के साथ केले के पौधे की पूजा करें. इस दिन नमक न खाएं तो ठीक रहेगा.
  2. गुरु दोष को दूर करने का सबसे आसान उपाय है कि आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लें. गुरुजनों का सम्मान करें.
  3. गुरुवार के दिन पूजा के बाद आप हल्दी, बेसन, केसर, केला, धार्मिक पुस्तकें, पीले रंग के कपड़े, पीले चावल, पीतल के बर्तन, सोना आदि का दान करें. इससे भी लाभ होगा.
  4. हल्दी या तुलसी की माला से आप गुरु के बीज मंत्र ॐ बृं बृहस्पतये नमः का जाप करें. या फिर विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इससे गुरु दोष दूर होगा.
  5. गुरु के शुभ प्रभाव के लिए आप अपनी तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी धारण करें या फिर पुखराज पहनें.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed