Meen Rashifal: व्यापारी रहें सावधान! किसी को भी न दें उधार, आज का मीन राशिफल

Meen Rashifal: व्यापारी रहें सावधान! किसी को भी न दें उधार, आज का मीन राशिफल

Last Updated:

Aaj Ka Meen Rashifal 02 July 2026: व्यापारियों को आज (गुरुवार) अपने करीबियों से सावधान रहना होगा. आज किसी को भी पैसा उधार न दें, नहीं तो आपका पैसा डूब जाएगा. व्यापार से संबंधित स्थल पर आप खुद मौजूद रहें. आज जो भी कार्य कर रहे हैं, उसे भाग्य अंक से शुरू करें.

सागर. मीन राशि के जातकों के लिए 2 जुलाई 2026 का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है लेकिन लापरवाही बरतने वालों के लिए आज का दिन अशुभ भी हो सकता है क्योंकि ग्रहों की चाल बदलने की वजह से मीन राशि के जातकों के ऊपर राहु वक्री होने वाला है. इसके साथ ही राहु नीच का भी होगा, जिसकी वजह से राहु इनके जीवन में ज्यादा कंफ्यूजन पैदा कर देगा. मीन राशि के जातकों का दिमाग स्थिर नहीं रहेगा. मीन राशि के लिए आज भाग्य अंक 4 और शुभ अंक 7 होगा. मीन राशि के जातक इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वे कोई भी व्यापार या भाग्य से संबंधित कार्य कर रहे हैं, तो 4 अंक से शुरुआत करें. माथे पर पीला चंदन लगाएं या पीले वस्त्र पहनें. वहीं कोई शुभ कार्य कर रहे हैं, तो इसकी शुरुआत 7 अंक से करें. लाल चंदन माथे पर लगाएं, जिससे आपको कार्यों में सफलता मिलेगी.

सागर के ज्योतिषाचार्य और कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज ने लोकल 18 से कहा कि मीन राशि के जातक अगर चाहते हैं कि उनके जीवन में राहु वक्री का विपरीत असर न हो, सभी कार्यों में सफलता मिले, तो आज श्री हरि के मंदिर जाकर नारायण के दर्शन करें और उनसे प्रार्थना करें. इसके अलावा कुछ छोटे उपाय भी है, उनको कर सकते हैं.

मीन का व्यापार राशिफल
मीन राशि के जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, आज का दिन उनके लिए सामान्य रहने वाला है. व्यापारियों को आज अपने करीबियों से सावधान रहना होगा. किसी भी व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो आपका पैसा डूब जाएगा. व्यापार से संबंधित स्थल पर आप स्वयं मौजूद रहें. साथ ही जो भी कार्य कर रहे हैं, वह भाग्य अंक से शुरू करें.

मीन का स्वास्थ्य राशिफल
पेट और पीठ से संबंधित तकलीफ हो सकती है. ज्यादा वजन वाली चीजों को न उठाएं. आज बाहरी खानपान से परहेज करना होगा.

कैसी रहेगी लव लाइफ?
प्रेम जीवन के क्षेत्र में आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है. अगर पार्टनर से अनबन चल रही है, परिवार में खींचतान जैसी स्थिति बनी हुई है, तो इसमें राहत मिलने की उम्मीद है. आज आपको अपने पार्टनर को समय देना होगा.

शिक्षा और करियर राशिफल
मीन राशि के जातक अगर प्रतियोगी परीक्षाओं का फॉर्म भर रहे हैं, तो शुभ अंक के साथ इसकी शुरुआत करें. आज दिनभर गणेश जी के बीज मंत्र ‘ओम गं गणपतये नमः’ का जाप करें. इससे बच्चों का पढ़ने में मन लगने लगेगा. साथ ही करियर की दिशा में भी यह मंत्र समृद्धि दिलाएगा.

आज के लिए उपाय
मीन राशि के जातकों को आज थोड़ी पीली सरसों लेनी है. इसके साथ थोड़ा साबुत धनिया और दो लौंग ले लें. इन तीनों चीजों को मुट्ठी में लें और 11 बार अपना नाम स्मरण करें. फिर अपने सिर पर से 7 बार क्लॉक वाइज घुमा लें. इसके बाद इसे किसी भी चौराहे-तिराहे पर छोड़ दें. आपके सारे मनोरथ पूर्ण हो जाएंगे.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed