Today Singh Rashifal: अटकी फाइल आज बढ़ेगी, करियार में खुशखबरी मिलेगी, ये योग जबरदस्त

Today Singh Rashifal: अटकी फाइल आज बढ़ेगी, करियार में खुशखबरी मिलेगी, ये योग जबरदस्त

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today 7 May 2026: ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज वृषभ लग्न की कुंडली बन रही है. लग्न में शुक्र की उपस्थिति दिन को शुभ बना रही है. साथ ही सूर्य और बुध की युति शासकीय कार्यों और सरकारी विभागों से जुड़े मामलों में विशेष लाभ दिला सकती है. पढ़ें राशिफल…

Aaj Ka Singh Rashifal 07 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 7 मई 2026, गुरुवार को पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सिंह राशि के जातकों के दिन की शुरुआत हो रही है, जो कई मायनों में खास मानी जा रही है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज वृषभ लग्न की कुंडली बन रही है और लग्न में शुक्र की उपस्थिति दिन को और अधिक शुभ बना रही है. इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति शासकीय कार्यों और सरकारी विभागों से जुड़े मामलों में विशेष लाभ दिला सकती है. आज के दिन सुख-सुविधाओं में वृद्धि के भी संकेत हैं.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर और शिक्षा के क्षेत्र में सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. विशेष रूप से वे लोग जो पुलिस, वन विभाग या अन्य वर्दीधारी सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें आज अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. जमीन या प्रशासन से जुड़े कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं. कार्यस्थल पर मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है और पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बनाए रखने का है. निरंतर मेहनत करने पर जल्द ही सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है. विभिन्न क्षेत्रों में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. खासकर अनाज, खाद्य पदार्थ या दैनिक उपयोग की वस्तुओं से जुड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय के नए स्रोत भी खुल सकते हैं. पैसों की आवक बनी रहने से बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी, जिससे मानसिक संतोष भी मिलेगा.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा. ग्रहों की स्थिति बड़ी बीमारियों से बचाव का संकेत दे रही है, लेकिन लापरवाही से छोटी समस्याएं बढ़ सकती हैं. विशेष रूप से खान-पान में संयम रखना जरूरी है. तला-भुना या असंतुलित भोजन करने से त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. चर्म रोग के संकेत बन रहे हैं.

पारिवारिक जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज शुक्र की दृष्टि सप्तम भाव पर पड़ रही है, जिससे रिश्तों में हल्की खटपट हो सकती है. परिवार के सदस्यों के बीच वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं, लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी. बातचीत और समझदारी से सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा. दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में भी हल्की नोकझोंक संभव है, लेकिन आपसी विश्वास बना रहेगा.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 4 अंक विशेष रूप से शुभ है. इसके अलावा 2, 3, 6 और 7 अंक भी लाभकारी साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान 
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज आग या बिजली से जुड़े स्थानों से सावधानी बरतें. ऐसी जगहों पर जानें से बचे. धार्मिक उपाय के रूप में हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना लाभकारी रहेगा. संभव हो तो हनुमान मंदिर में ध्वज चढ़ाए. इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed