कन्या राशि वाले आज निवेश से बचें, बहस-विवाद से दूर रहें, जीवनसाथी से रखें उचित दूरी
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 7 may 2026: प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है. गलतफहमियां या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें या कम बातचीत करें. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़े. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज….
परमजीत/देवघर: दैनिक राशिफल का आकलन ग्रह नक्षत्र के अनुसार तय किया जाता है. आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि, उतराषाढा नक्षत्र, शुभ योग रहने वाला है. चन्द्रमा आज मकर उपरांत धनु राशि में संचार करेगा. देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि आज का दिन कन्या राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है. हर काम सोच-समझकर और धैर्य के साथ करना होगा. विशेष रूप से आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. अगर आप व्यापार करते हैं या किसी नए काम में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आज जल्दबाजी करने से बचें. निवेश करने से पहले अच्छे से विचार करें. अनुभवी लोगों की सलाह लें, क्योंकि गलत निर्णय से नुकसान होने की संभावना बन रही है. आज का दिन जोखिम लेने के बजाय स्थिरता बनाए रखने के लिए बेहतर है.
वाद-विवाद बहस से बिल्कुल दूर रहें
व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो आज आपको थोड़ी सतर्कता रखने की जरूरत है. किसी भी प्रकार के विवाद या बहस से दूर रहना ही समझदारी होगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर मन में तनाव आ सकता है, लेकिन आपको खुद को शांत रखना है. अगर आप किसी उलझन में फंसते हैं तो स्थिति को बढ़ाने के बजाय उसे समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें, नहीं तो मामला कानूनी परेशानी तक पहुंच सकता है. खासकर पैतृक संपत्ति या परिवार से जुड़े मामलों में भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में संयम रखें और भावनाओं पर नियंत्रण बनाए रखें.
ना किसी से पैसा उधार लें और ना ही किसी को दें
आर्थिक मामलों में भी आज का दिन बहुत सोच-समझकर कदम उठाने का है. किसी से उधार पैसा लेना या देना दोनों ही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसके साथ ही प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या किसी भी बड़े निवेश में पैसा लगाने से बचें. यह समय पैसा बचाने और भविष्य की योजना बनाने के लिए ज्यादा उपयुक्त है. नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें और प्रयास जारी रखें.
जीवनसाथी के साथ हो सकता है मनमुटाव
प्रेम संबंधों के लिए भी आज का दिन ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहा है. गलतफहमियां या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है इसलिए बेहतर होगा कि आज अपने पार्टनर से दूरी बनाए रखें या कम बातचीत करें. भावनाओं में बहकर कोई ऐसा निर्णय न लें, जिसका असर आगे चलकर रिश्ते पर पड़े. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आज किसी भी काम को दूसरे के भरोसे न छोड़ें. अपने कार्यों की जिम्मेदारी खुद लें और हर काम में सावधानी बरतें. छोटी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है.
उपाय: आज के दिन सुबह उठकर भगवान गणेश की पूजा करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जप करें. इससे आपके जीवन में आ रही बाधाएं कम होंगी. हरे रंग के वस्त्र पहनना या हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा. साथ ही जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग दाल या हरी सब्जी का दान करें. यह उपाय आपके दिन को थोड़ा सकारात्मक बना सकता है और मानसिक शांति भी प्रदान करेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


