Success Mantra: किस्मत चमकानी है और जीवन में तरक्की पाना चाहते हैं? अपनाइए ये 10 आसान आदतें और देखें पॉजिटिव बदलाव
1. सुबह उठते ही हथेलियों का दर्शन
सुबह आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी दोनों हथेलियों को देखना और फिर उन्हें चेहरे पर लगाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि हथेलियों में लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का वास होता है. ऐसा करने से दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होती है.
जल्दी उठना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि ये दिनभर के लिए उत्साह और ताजगी भी देता है. सूर्योदय से पहले का समय ध्यान, प्रार्थना और योजना बनाने के लिए सबसे अच्छा माना गया है.
3. उगते सूर्य का दर्शन
सुबह-सुबह उगते सूर्य की रोशनी देखने से शरीर में विटामिन D की पूर्ति होती है और मन में जोश आता है. इसे आशीर्वाद की तरह ग्रहण करें और मन ही मन दिन के लिए आभार व्यक्त करें.
4. पक्षियों को दाना डालना
हर सुबह एक मुट्ठी अनाज पक्षियों के लिए डालना न सिर्फ पुण्य का काम है बल्कि ये प्रकृति के प्रति आपका आभार भी दर्शाता है. पक्षियों का चहचहाना घर में सकारात्मकता लाता है.
सप्ताह या महीने में एक बार आटा या गुड़ चींटियों को डालना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है और मन में दया भाव बढ़ता है.

जब भी मंदिर जाएं, फल, फूल, मिठाई या नारियल जैसे प्रसाद लेकर जाएं. यह भाव दर्शाता है कि आप भगवान को अपना मानते हैं और पहले उन्हें अर्पित कर रहे हैं.
7. भगवान को पहला निवाला अर्पित करें
घर में फल, मिठाई या खाना बनाते समय सबसे पहले थोड़ा सा हिस्सा भगवान को भोग लगाएं, फिर परिवार में बांटें. इससे भोजन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.

8. बाल और नाखून काटने का नियम
बुधवार और शुक्रवार को बाल और नाखून काटने का नियम अपनाएं. यह सिर्फ साफ-सफाई ही नहीं, बल्कि पारंपरिक मान्यता के अनुसार भी शुभ है.
रोज़ाना गाय को रोटी नहीं खिला सकते तो अमावस्या के दिन गौशाला में गेहूं और गुड़ दान करें. यह बहुत पुण्यदायी माना जाता है और भाग्य को मजबूत करता है.
10. रसोई में कलश रखना
रसोई के उत्तर दिशा में पानी से भरा कलश रखना शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. यह घर में सुख और संपन्नता लाता है.


