Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026 : तुला राशि वालों के घर में इस सप्ताह खुशियों का माहौल रहेगा, वृश्चिक और धनु वाले नौकरी व कारोबार में सावधानी से काम करें!

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026 : तुला राशि वालों के घर में इस सप्ताह खुशियों का माहौल रहेगा, वृश्चिक और धनु वाले नौकरी व कारोबार में सावधानी से काम करें!

Last Updated:

Weekly Horoscope 19 to 25 January 2026: जनवरी का यह सप्ताह तुला राशि वालों के लिए शुभ तो वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. तुला राशि वालों के लिए इस सप्ताह आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और पद-प्रतिष्ठा की कामना पूरी होगी. वृश्चिक राशि वाले कार्य की पूर्ति के लिए झूठ का सहारा ना लें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है. सेहत और संबंध की दृष्टि से धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 19 से 25 जनवरी 2025 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

तुला राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह जीवन में नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित होगा. इस सप्ताह भाग्य खुद चलकर आपके दरवाजे पर आकर दस्तक देगा लेकिन आपको उसका लाभ उठाने के लिए बजाय दूसरे पर निर्भर रहने के खुद के परिश्रम और प्रयास पर यकीन रखना होगा. जो जातक लंबे समय से विदेश में जाकर उच्च शिक्षा या कारोबार का सपना संजोए हुए थे, उन्हें इस सप्ताह बड़ी सफलता मिल सकती है. यह सप्ताह विदेश से जुड़े कारोबार करने वालों के लिए भी शुभ साबित होगा.

इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. मनचाही जगह पर तबादले अथवा पद-प्रतिष्ठा की कामना पूरी होगी. यह सप्ताह लेखन कार्यों से जुड़े लोगों जैसे पत्रकार, स्क्रिप्ट राइटर तथा शोधकर्मियों के लिए भी शुभ साबित होगा. इन लोगों का लेखन एवं अध्ययन आदि की प्रति रुझान बढ़ेगा. वहीं घरेलू का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर भी प्राप्त होगा. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है. भाई-बहनों एवं माता-पिता आदि के साथ आपके संबंध मधुर बने रहेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा. लव लाइफ मजबूत होगी. लव पार्टनर की तरह से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है. सेहत सामान्य बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा. इस सप्ताह आपको जीवन में किसी भी प्रकार का रिस्क लेन या फिर नियम-कानून को तोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. इस सप्ताह किसी भी कार्य की पूर्ति के लिए झूठ का सहारा ना लें अन्यथा अपमानित होना पड़ सकता है. भावनाओं में बहकर अथवा दबाव में आकर किसी के लिए झूठी गवाही देने की गलती बिल्कुल न करें अन्यथा लंबे समय तक कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाना पड़ सकता है.

नौकरीपेशा व्यक्ति को इस सप्ताह अपना कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करना चाहिए अन्यथा गलतियां होने पर वरिष्ठ अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. अगर आप व्यापार से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह बाजार में खुद की साख को बनाए रखने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है. मार्केट में फंसा धन निकालने को लेकर भी आपका मन चिंतित रहेगा. पर्सनल लाइफ की बात करें तो बीते कुछ समय जिन समस्याओं से आप लगातार परेशान चल रहे थे उसका सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछ हल निकलता हुआ दिखाई देगा. किसी वरिष्ठ व्यक्ति अथवा इष्टमित्र की मदद से स्वजनों के साथ उपजी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. लव रिलेशन में फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाएं और उतावलेपन में कोई भी ऐसी गलती ना करें, जिससे आपके रिश्ते में कोई दरार आए.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 3

धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

धनु राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. धनु राशि के लोगों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की आवश्यकता रहेगी. सप्ताह की शुरुआत से आप पर निजी एवं पेशेवर जिम्मेदारियों का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा, जिसे आपको बेहतर तरीके से निभाने की जरूरत रहेगी. इस सप्ताह आपको जीवन में आने वाली तमाम समस्याओं का हल निकालने के लिए चिंता नहीं चिंतन करने की जरूरत रहेगी. खास तौर पर जब आपको तमाम प्रयासों के बावजूद करियर में आपको औसत परिणामों की प्राप्ति हो रही हैं.

इस सप्ताह आपको तमाम आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए अपने काम को बेहतर तरीके से करने की जरूरत रहेगी. अगर आप बगैर गलती किए हुए अपने कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आप हारी बाजी भी जीतने में कामयाब हो जाएंगे. हालांकि इस दौरान अपको अपनी नौकरी अथवा व्यवसाय में बदलाव जैसे बड़े निर्णय को लेने से बचना चाहिए क्योंकि अभी समय आपके अनुकूल नहीं है. सेहत और संबंध की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. ऐसे में इस दौरान बेवजह का तनाव न लें और अपनी दिनचर्या के साथ खानपान भी सही रखें. आर्थिक संकट से बचने के लिए धन का प्रबंधन करके चलें और सोच-समझकर पैसा खर्च करें. इस सप्ताह अपने रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए और गलतफहमियों को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें तथा लव पार्टनर या लाइफपार्टनर की भावनाओं की कद्र करें.

भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 9

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

तुला, वृश्चिक, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: कर्क राशि वाले इस सप्ताह लक्ष्य पर फोकस रखें, सिंह वालों के लिए धन लाभ के योग तो कन्या वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें!

Next post

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: मकर राशि वाले इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, कुंभ और मीन वालों के लिए बने सुख-साधनों की प्राप्ति के योग!

You May Have Missed