Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: कर्क राशि वाले इस सप्ताह लक्ष्य पर फोकस रखें, सिंह वालों के लिए धन लाभ के योग तो कन्या वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें!

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: कर्क राशि वाले इस सप्ताह लक्ष्य पर फोकस रखें, सिंह वालों के लिए धन लाभ के योग तो कन्या वाले वाहन चलाते समय सावधानी बरतें!

Last Updated:

Weekly Horoscope 19 to 25 January 2026: जनवरी का यह सप्ताह कर्क और कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो सिंह राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है. कर्क राशि वाले इस सप्ताह कागज संबंधी कार्य पूरा करके रखें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलना पड़ सकता है और बेवजह का प्रदर्शन ना करें. सिंह राशि वाले सरकारी लोगों की मदद से लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. कन्या राशि वालों की इस सप्ताह संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं. विस्तार से पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों का 19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

कर्क साप्ताहिक राशिफल Kark Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

कर्क राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा. इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को जोखिमपूर्ण कार्यों को करने से बचना चाहिए तथा अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखना चाहिए क्योंकि इस सप्ताह आपके द्वारा उठाए गए कदम और आपका व्यवहार आदि ही आपके लिए लाभ अथवा हानि का कारण बनेगा. अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों एवं अधीनस्थ लोगों को मिलाजुलाकर काम करना उचित रहेगा.

चूंकि यह पूरा सप्ताह नौकरीपेशा लोगों के लिए मध्यम रहने वाला है. ऐसे में कार्यालय में लोगों की बातों को तूल देने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करें. अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको कारोबार से जुड़ी कोई भी बड़ी डील अथवा उससे संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेना चाहिए. कागज संबंधी कार्य पूरा करके रखें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलना पड़ सकता है. रिश्ते-नाते की दृष्टि से देखें तो सप्ताह की शुरुआत निजी संबंधों की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल साबित हो सकती है. इस दौरान किसी के साथ वाद-विवाद करने से बचें अन्यथा वर्षों से बने-बनाए संबंध में दरार आ सकती है या फिर वह टूट सकता है. लव रिलेशन में भूलकर भी किसी भी प्रकार का दिखावा या फिर कहें बेवजह का प्रदर्शन ना करें अन्यथा आपको सामाजिक बदनामी झेलनी पड़ सकती है.

भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 9

सिंह साप्ताहिक राशिफल Singh Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

सिंह राशि वालों के लिए अप्रैल महीने का यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है. अगर आप लंबे समय से बेरोजगार चल रहे हैं तो आपको इस सप्ताह मनचाही नौकरी या फिर आय के साधन की प्राप्ति हो सकती है. अगर आप विदेश में उच्च शिक्षा या फिर कारोबार के लिए प्रयासरत हैं तो आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे. विदेश यात्रा और वहां से जुड़े कार्यों में धन लाभ के योग बनेंगे. यइ सप्ताह सिंह राशि के जातकों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए बड़े अवसर लेकर आयेगा.

इस सप्ताह आपका सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ जुड़ाव होगा और आप उनकी मदद से लंबे समय से अटके कार्यों को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. व्यक्ति विशेष की मदद से आपको लाभप्रद योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी मिल सकता है. नौकरीपेशा व्यक्ति इस सप्ताह कठिन परिश्रम और अथक प्रयास के बल पर कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता को साबित करने में कामयाब हो जाएंगे. अगर आप समाजसेवा या राजनीति से जुड़े हैं तो आपके कद एवं पद में वृद्धि होगी. समाज में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल साबित होगा. लव पार्टनर के साथ आपकी बढ़िया ट्यूनिंग देखने को मिलेगी. आपका दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में लाइफपार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है. सेहत सामान्य बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3

कन्या साप्ताहिक राशिफल Kanya Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

कन्या राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मध्यम साबित होगा. सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है. इस दौरान स्वजनों से मनचाही मदद न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा. प्रयासों का प्रतिफल न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रह सकता है. सप्ताह का पूर्वार्ध न आत्मीय संबंध बल्कि सेहत की दृष्टि से भी थोड़ा प्रतिकूल साबित होगा. इस दौरान मौसमी अथवा कोई पुरानी बीमारी उभरने के कारण शारीरिक कष्ट मिल सकता है.

इस सप्ताह वाहन चलाते समय खूब सावधानी बरतें अन्यथा चोट लगने की आशंका बनी रहेगी. नौकरीपेशा लोगों के इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां थोड़ी आपके प्रतिकूल रह सकती हैं. कार्य एवं जिम्मेदारियों में अचानक से बड़े बदलाव आने के कारण कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है. इस दौरान उच्चाधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाए रखने पर स्थितियां आपके अनुकूल हो सकती हैं. अगर आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचना चाहिए. साथ ही साथ नियमों और प्रक्रियाओं के उल्लंघन से बचें अन्यथा आपको बेवजह की परेशानियों के साथ आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. इस सप्ताह संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या भी आपके परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं. हालांकि तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच लव अथवा लाइफ पार्टनर का साथ संबंध मजबूत होंगे.

भाग्यशाली रंग: भूरा
भाग्यशाली अंक: 1

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

कर्क, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: मेष और वृषभ राशि वालों की इस सप्ताह आय कम और खर्च अधिक होंगे, मिथुन वालों के पद और कद में वृद्धि के योग!

Next post

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026 : तुला राशि वालों के घर में इस सप्ताह खुशियों का माहौल रहेगा, वृश्चिक और धनु वाले नौकरी व कारोबार में सावधानी से काम करें!

You May Have Missed