Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: मेष और वृषभ राशि वालों की इस सप्ताह आय कम और खर्च अधिक होंगे, मिथुन वालों के पद और कद में वृद्धि के योग!
Last Updated:
Weekly Horoscope 19 to 25 January 2026: जनवरी के इस सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए सामान्य तो मिथुन राशि वालों के लिए शुभ फलदायी होगा. मेष राशि वालों को इस सप्ताह सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. साथ ही न की आवक कम और खर्च की अधिकता जयादा रहेगी. वृष राशि वालों को इस सप्ताह धन के लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्कता रहेगी. मिथुन राशि वालों के इस सप्ताह घर-परिवार में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य संपन्न होंगे. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मेष साप्ताहिक राशिफल Mesh Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026
मेष राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है. इस सप्ताह धन की आवक कम और खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी. अगर आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह आपके कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी. कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अपेक्षा से कम फलदायी साबित होगी. हालांकि यह व्यापार का एक हिस्सा है और ऐसी स्थिति लंबे समय तक नहीं बनी रहेगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको कारोबार एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिखाई देगा. नौकरीपेशा लोगों को इस पूरे सप्ताह अपने कार्य को समय पर और बेहतर तरीके से करने की आवश्यकता बनी रहेगी.
मेष राशि वालों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. पूरे सप्ताह कामकाज की अधिकता और दिनचर्या सही नहीं होने के कारण आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी. सेहत संबंधी परेशानियों को नजरंदाज ना करें अन्यथा लापरवाही करने पर आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि सप्ताह का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है. इस दौरान आपकी अपने प्रियजनों के साथ किसी व्यक्ति के साथ मतभेद हो सकता है, लेकिन उत्तरार्ध तक किसी वरिष्ठ व्यक्ति के जरिए सभी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और आपके रिश्ते एक बार फिर अनुकूल हो जाएंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप कोई बड़ा पारिवारिक निर्णय ले सकते हैं. यह समय लव रिलेशन के लिए अनुकूल रहेगा.
भाग्यशाली रंग: हरा
भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ साप्ताहिक राशिफल Vrishabh Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले खूब सोच-विचार कर लेना उचित रहेगा. इस सप्ताह जल्दबाजी या असमंजस में काम करने आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपकी आय के मुकाबले खर्च की अधिकता ज्यादा रहेगी. सप्ताह की शुरुआत में आपको किसी कार्य विशेष को पूरा अथवा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने के लिए आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है. इस दौरान आय में अवरोध आने और खर्च की अधिकता के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता.
सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके सोचे हुए कार्य धीमी गति से पूरे होते हुए नजर आएंगे. इस दौरान कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है. परिश्रम और प्रयास के अनुरूप कार्यों में सफलता न मिलने पर मन थोड़ा दुखी रहेगा. हालांकि सुखद पहलू यह है कि इस दौरान आपके अपने आपके साथ पूरी तरह से खड़े रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा. इस दौरान क्रोध में आकर और भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. वृष राशि वालों को इस सप्ताह धन के लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्कता रहेगी. इस सप्ताह किसी को पैसा उधार देने से बचें अन्यथा वह फंस सकता है.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 10
मिथुन साप्ताहिक राशिफल Mithun Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026
मिथुन राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह बीते सप्ताह के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए हुए है. इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको किसी बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. अगर आप लंबे समय से भूमि-भवन के खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है. पैतृक संपत्ति में आ रही अड़चन दूर होंगी. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी. आपकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. बेरोजगार लोगों को मनचाहे रोजगार की प्राप्ति होगी तो वहीं पहले से कार्यरत लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले या प्रमोशन की कामना पूरी होगी. कार्यक्षेत्र में आपके पद एवं कद में वृद्धि के योग बनेंगे. आपके सोचे हुए काम समय से पूरे होंगे. उसमें आपको यथोचित प्रगति एवं लाभ होता हुआ दिखाई देगा.
सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से पिकनिक-पर्यटन के योग बनेंगे. इस दौरान की जाने वाली यात्रा सुखद साबित होगी. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह घर-परिवार में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य संपन्न होंगे. परिजनों के साथ अधिक समय व्यतीत होने के कारण पारस्परिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. अगर आप अभी तक सिंगल हैं तो आपकी लाइफ में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है. अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है. पूर्व में चले आ रहे लव रिलेशन मजबूत होंगे. लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 2
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


