Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: मकर राशि वाले इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, कुंभ और मीन वालों के लिए बने सुख-साधनों की प्राप्ति के योग!

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026: मकर राशि वाले इस सप्ताह वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें, कुंभ और मीन वालों के लिए बने सुख-साधनों की प्राप्ति के योग!

Last Updated:

Weekly Horoscope 19 to 25 January 2026: जनवरी का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव वाला तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा. इस सप्ताह मकर राशि वाले इस सप्ताह परिवार या फिर लव रिलेशन से जुड़ी समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें. कुंभ राशि वालों का पद-प्रतिष्ठा से सम्मान आदि की प्राप्ति से जोश एवं पराक्रम पूरे सप्ताह बढ़ा-चढ़ा रहेगा. मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह स्थायी संपत्ति अथवा भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 19 से 25 जनवरी 2026 का साप्ताहिक राशिफल.

ख़बरें फटाफट

मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

मकर राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है. सप्ताह के प्रारंभ में ही कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है. इस दौरान घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, अथवा किसी के इलाज हेतु जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुरुआत से ही मिले हुए टारगेट को पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी. कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन ना मिलने कारण मन खिन्न रहेगा.

मकर राशि वाले इस सप्ताह शार्टकट के जरिए धन अर्जित करने अथवा अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश न करें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है. अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई बिजनेस प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें. इस सप्ताह मकर राशि वालों का आत्मीय रिश्तों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. परिवार या फिर लव रिलेशन से जुड़ी समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात बनने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकती है. इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी. हालांकि उसके साथ आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखना होगा. तनाव एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से बचने के लिए अपनी दिनचर्या सही रखें और प्रतिदिन ध्यान करें.

भाग्यशाली रंग: गुलाबी
भाग्यशाली अंक: 4

कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

कुंभ राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं राहतकारी सिद्ध होगा. लंबे समय से जिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आप प्रयासरत थे, वह इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा. इस सप्ताह आप अपने पेशेवर जीवन पर पूरी तरह से ध्यान देंगे और अपने परिश्रम के बल पर अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे. कार्य विशेष में प्रगति एवं उससे होने वाले लाभ को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा. कार्यक्षेत्र एवं कारोबार के साथ घरेलू समस्याओं में भी कमी देखने को मिलेगी. सप्ताह के मध्य में आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्याक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी. इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थल की यात्रा के योग बनेंगे. भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपसी बातचीत के जरिए दूर होगा.

कोर्ट-कचहरी में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है. पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी. आय के नवीन स्रोत बनेंगे. पद-प्रतिष्ठा से सम्मान आदि की प्राप्ति से आपका जोश एवं पराक्रम पूरे सप्ताह बढ़ा-चढ़ा रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं. इस दौरान भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है. इस सप्ताह आत्मीय रिश्तों में प्रेम एवं विश्वास बढ़ेगा. लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और उसके साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. मित्रों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन हासिल होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी.

भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7

मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026

मीन राशि वालों के लिए जनवरी का यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है. सप्ताह के शुरुआत से ही आपको कार्यों में मनोकूल सफलता और लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएंगी. इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे. पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों, उच्चाधिकारियों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. जिसकी मदद से आप अपने सोचे हुए कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा कर पाने में सफल होंगे. सप्ताह के मध्य में पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी. व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे.

सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं. इस दौरान आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रह सकती है. आप पर धर्मगुरु अथवा किसी आध्यात्मिक व्यक्ति की विशेष कृपा बरस सकती है. इस सप्ताह स्थायी संपत्ति अथवा भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं. रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा. लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते प्रेमपूर्ण बने रहेंगे. लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पार्टी का प्रोगाम बन सकता है.

भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 8

About the Author

authorimg

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें

homeastro

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह वीक, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल



Source link

Previous post

Saptahik Rashifal 19 to 25 January 2026 : तुला राशि वालों के घर में इस सप्ताह खुशियों का माहौल रहेगा, वृश्चिक और धनु वाले नौकरी व कारोबार में सावधानी से काम करें!

Next post

बसंत पंचमी पर हर साल भोजशाला विवाद क्यों बढ़ जाता है? सरस्वती पूजा और जुमा एक साथ होने से टेंशन और ज्यादा, जानें इसकी असली जड़

You May Have Missed