Mithun Rashifal: गजकेसरी योग और बुध के गोचर से चमकेगा भाग्य, मिलेगा प्रमोशन

Mithun Rashifal: गजकेसरी योग और बुध के गोचर से चमकेगा भाग्य, मिलेगा प्रमोशन

Last Updated:

Aaj Ka Mithun Rashifal 8 april: ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि कार्यक्षेत्र में आज मिथुन जातकों की रचनात्मकता और कार्यकुशलता चरम पर रहेगी. आप अपने कार्यों को न सिर्फ समय पर पूरा करेंगे, बल्कि उन्हें बहुत ही सावधानी और नए विचारों के साथ कर करेंगे. राशि स्वामी बुध की अनुकूलता के चलते आपकी मेहनत का पूरा फल आपको मिलेगा.

Aaj Ka Gemini Horoscope 8 अप्रैल 2026 ( मिथुन राशिफल): आज 8 अप्रैल, बुधवार का दिन मिथुन जातकों के लिए खुशियों और अवसरों की नई सौगात लेकर आया है. वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. देहरादून के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य योगेश कुकरेती ने बताया कि आज ग्रहों की स्थिति बेहद दुर्लभ और शुभ बनी हुई है. उन्होंने कहा कि गुरु और चंद्रमा का एक-दूसरे से समसप्तक भाव में होना, मिथुन राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है. यह स्थिति गजकेसरी योग का निर्माण कर रही है, जो जातकों के लिए बौद्धिक, मानसिक और आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने वाला योग है.

बुध का गोचर और धन लाभ

ज्योतिषाचार्य कुकरेती बताते हैं कि आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मिथुन जातकों के लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा. आपकी राशि से भाग्य स्थान में राशि स्वामी बुध का गोचर हो रहा है, जो निवेश, बचत और वित्तीय निर्णयों के लिए उत्तम परिस्थितियां प्रदान कर रहा है. विशेषकर, ज्योतिषीय गणना के अनुसार पुराना अटका हुआ धन आपको प्राप्त होने के संकेत हैं. आज आपकी वित्तीय समझदारी और समय पर लिए गए निर्णय आपको बड़ा लाभ दिला सकते हैं. बिजनेस और व्यापार में भी अच्छी कमाई के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. कुकरेती जी ने यह भी बताया कि आज भगवान बद्रीविशाल के पूजन से मिथुन जातकों को विशेष लाभ और सौभाग्य मिलेगा.

रचनात्मकता और करियर में प्रगति

कार्यस्थल पर आज मिथुन जातकों की रचनात्मकता और कार्यकुशलता चरम पर रहेगी. आप न केवल अपने कार्य समय पर पूर्ण करेंगे, बल्कि उन्हें सावधानी और नए विचारों के साथ सम्पूर्ण करेंगे. आज आपके उच्चाधिकारी आपकी कार्यशैली और परिणामों से प्रभावित हो सकते हैं, जिससे प्रमोशन या मान्यता मिलने की संभावना बढ़ जाएगी. राशि स्वामी बुध की अनुकूलता आपके मेहनत के पूर्ण फल दिलाएगी और प्रोफेशनल लाइफ में सकारात्मक बदलाव आपके मानसिक संतोष और आत्मविश्वास को भी बढ़ाएंगे.

चंद्रमा का गोचर और वैवाहिक जीवन में मधुरता

ज्योतिषाचार्य कुकरेती ने बताया कि मिथुन राशि वालों के पारिवारिक जीवन में आज आनंद और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा. विशेषकर, सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता और घनिष्ठता लाएगा. आज आपके और आपके जीवनसाथी के संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे और आप एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे. इसके अलावा परिवार के अन्य सदस्यों, खासकर भाई-बंधुओं का सहयोग भी आज आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होगा, जिससे परिवारिक वातावरण सुखमय और संतोषजनक बना रहेगा. आज अगर आप भगवान गणेश की पूजा करते है तो लाभकारी फल मिल सकते है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed