साप्ताहिक राशिफल: मकर राशि वालों का आर्थिक लिहाज से सप्ताह लाभदायक, कुंभ वाले जोखिम भरे नि
Last Updated:
Weekly Horoscope 8 to 14 June 2026: जून का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए शुभ तो कुंभ और मीन राशि वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. मकर राशि वालों के इस सप्ताह ना केवल सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे बल्कि उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ भी हो सकता है. कुंभ राशि वाले इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. मीन राशि वालों को चल-अचल संपत्ति और निजी मामलों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 8 से 14 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
मकर साप्ताहिक राशिफल Makar Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
मकर राशि वाले अगर जून के इस सप्ताह अपनी ऊर्जा और समय का प्रबंधन करेंगे तो ना केवल उनके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे बल्कि उन्हें उम्मीद से अधिक लाभ भी हो सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है. सप्ताह के अंत तक उन्हें कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आप विदेश में करियर बनाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें आ रही कठिनाइयां अपने आप दूर होती नजर आएंगी. आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए शुभ और फलदायी है. इस दौरान आपको खूब धन लाभ होने की संभावना है. कारोबारियों का बाजार में फंसा हुआ पैसा अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है. नौकरीपेशा वर्ग के लिए भी समय काफी शुभ है. बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलेगा. उनके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी, वहीं पहले से नौकरीपेशा लोगों में वरिष्ठ लोग उनके काम से खुश रहेंगे. इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की क्षमता आपको दूसरों से अलग और बेहतर बनाएगी. आपका सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी कार्यकुशलता को स्वीकार करेंगे. इस दौरान आपको लव लाइफ पर पूरा ध्यान देना चाहिए और लव रिलेशन को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए. सप्ताह के अंत में आप परिवार की सुख-सुविधा से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं, जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा.
भाग्यशाली रंग: नीला
भाग्यशाली अंक: 15
कुंभ साप्ताहिक राशिफल Kumbh Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
जून के इस सप्ताह कुंभ राशि वाले परिवार की खुशियों और कार्यक्षेत्र में विभिन्न उपलब्धियों को लेकर ढेरों सपने संजोएंगे, लेकिन उनमें से कुछ पूरे होंगे तो कुछ में रुकावटें आएंगी. कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह खुशहाल जीवन जीने के लिए पारिवारिक विवादों से बचना चाहिए. इस सप्ताह घर ही नहीं बल्कि बाहर भी लोगों की छोटी-छोटी बातों को तूल न दें और अपना ध्यान केवल अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित रखें. यदि आप किसी परीक्षा या प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मनचाहा परिणाम पाने के लिए अथक परिश्रम और प्रयास करने होंगे. सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण आपको मानसिक और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यह समय आपके स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा नहीं कहा जा सकता है, इसलिए इस दौरान मौसमी या पुरानी बीमारी के उभरने के प्रति सतर्क रहें. इस सप्ताह वाहन सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की आशंका बन रही है. कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह लव लाइफ में कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति के कारण आपके रिश्ते में दरार आ सकती है. ऐसे में दूसरों के बहकावे में आने के बजाय बातचीत के जरिए एक-दूसरे की गलतफहमियों को दूर करें. कुंभ राशि की कामकाजी महिलाओं को सप्ताह के उत्तरार्ध में काम और घर के बीच संतुलन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. व्यवसायी लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए.
भाग्यशाली रंग: पीला
भाग्यशाली अंक: 5
मीन साप्ताहिक राशिफल Meen Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
मीन राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह मानसिक उलझनों से भरा हो सकता है. सप्ताह की शुरुआत में काम में आ रही बाधाओं के कारण आप थोड़ा परेशान महसूस कर सकते हैं. इस दौरान आपको अपने वरिष्ठों और कनिष्ठों से कम सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय कुछ प्रतिकूल परिणाम देने वाला है. सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको न केवल अपने स्वास्थ्य बल्कि अपने परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. इस दौरान आप मौसमी बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं. जिसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. वाहन अत्यंत सावधानी से चलाएं, अन्यथा चोट लगने की संभावना है. रिश्तों के लिहाज से भी यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है. पारिवारिक दृष्टि से समय उतार-चढ़ाव भरा है, इसलिए अपने रिश्तेदारों से बात करते समय सावधान रहें और किसी को भी कटु वचन ना कहें. सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें सीनियर की डांट सुननी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपनी चल-अचल संपत्ति और निजी मामलों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. भूमि-भवन या किसी अन्य तरह के विवाद को कोर्ट-कचहरी में ले जाने के बजाय बातचीत के जरिए सुलझाना बेहतर रहेगा. लव रिलेशन में भी सावधानी से आगे बढ़ें और रिश्तों की गरिमा बनाए रखें.
भाग्यशाली रंग: नारंगी
भाग्यशाली अंक: 3
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


