साप्ताहिक राशिफल: तुला राशि वालों को इस सप्ताह खुशी के अवसर मिलेंगे, वृश्चिक और धनु राशि व
Last Updated:
Weekly Horoscope 8 to 14 June 2026: जून का यह सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. तुला राशि वालों का इस सप्ताह अचानक रिश्तेदारों के साथ पिकनिक या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है और लव लाइफ मजबूत होगी. वृश्चिक राशि वालों के इस सप्ताह सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अधूरे काम पूरे कर पाएंगे और मित्र पूरे दिल से आपकी मदद करेंगे. धनु राशि वाली कामकाजी महिलाओं का इस सप्ताह ना केवल कार्यस्थल पर बल्कि घर में भी सम्मान बढ़ेगा. विस्तार से पढ़ें तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों का 8 से 14 जून 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
तुला साप्ताहिक राशिफल Tula Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
तुला राशि वालों के लिए जून का यह सप्ताह पिछले सप्ताह की अपेक्षा बेहतर और लाभकारी सिद्ध होगा. इस सप्ताह आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको लाभ और सफलता देखने को मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों पर उनके बॉस की पूरी कृपा रहेगी. कार्यक्षेत्र में उनके काम की सराहना होगी. सप्ताह के मध्य में घर में किसी प्रियजन के आने से खुशी का माहौल बनेगा. इस दौरान परिवार के साथ खुशी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे. अचानक रिश्तेदारों के साथ पिकनिक या पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है. किसी पर्यटन या धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बनेंगे. यात्रा सुखद और मनोरंजक सिद्ध होगी. नौकरीपेशा लोग कड़ी मेहनत और प्रयास के चलते कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएंगे. व्यापार में काफी लाभ होगा और बाजार में तुला राशि वालों का दबदबा बढ़ेगा. अगर आप लंबे समय से अच्छी नौकरी की तलाश में थे, तो इस सप्ताह के अंत तक आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी खास मित्र की मदद से आपको कोई नया कौशल सीखने या किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है. लव लाइफ मजबूत होगी. रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी स्नेह और विश्वास बढ़ेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.
भाग्यशाली रंग: ग्रे
भाग्यशाली अंक: 11
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल Vrishchik Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
वृश्चिक राशि वालों को जून के इस सप्ताह करियर, व्यवसाय या पर्सनल वर्क के लिए बहुत यात्रा करनी पड़ सकती है. यात्रा सुखद, लाभकारी और नए संपर्क बढ़ाने वाली साबित होगी. यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी मदद से आपको भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा. वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से अपने अधूरे काम पूरे कर पाएंगे. सप्ताह के मध्य में आप निजी संबंधों से अधिक जुड़ेंगे. इस दौरान आपके लव पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती हैं. आपके प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका लव पार्टनर आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट भी दे सकता है. इस दौरान आपकी किसी पुरानी और लंबित बड़ी समस्या का संतोषजनक समाधान निकलेगा. आपकी अधूरी योजनाओं को पूरा करने और आपके सिर का बोझ हल्का करने में आपके मित्र पूरे दिल से आपकी मदद करेंगे. व्यवसाय के दृष्टिकोण से सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की अपेक्षा अधिक शुभ रहने वाला है, इसलिए कोई भी बड़ा सौदा या निर्णय इसी समय करें.
भाग्यशाली रंग: मैरून
भाग्यशाली अंक: 12
धनु साप्ताहिक राशिफल Dhanu Saptahik Rashifal 8 to 14 June 2026
जून का यह सप्ताह धनु राशि वालों के लिए बहुत शुभ और लाभकारी रहने वाला है. आप अपने कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करेंगे और खुशी और मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपकी मेहनत और प्रयासों की सराहना करेंगे. कामकाजी महिलाओं का ना केवल कार्यस्थल पर बल्कि घर में भी सम्मान बढ़ेगा. सप्ताह के शुरुआती दिनों में काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं हो सकती हैं. खास बात यह है कि यात्राएं सुखद और लाभकारी साबित होंगी. इस दौरान आपको अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यदि आप अपने प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो आपके परिवार के सदस्य इसके लिए अपनी मंजूरी दे सकते हैं. सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में लगेगा. इस दौरान घर में किसी प्रियजन के आगमन से खुशी का माहौल बनेगा और आपका अधिकांश समय परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से बीतेगा. कार्यक्षेत्र और व्यापार में मनचाही सफलता आपके उत्साह में वृद्धि करेगी. सप्ताह के अंत तक आप व्यापार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिससे बाजार में आपका प्रभाव बढ़ेगा. कामकाज और पारिवारिक दृष्टिकोण से पूरा सप्ताह शुभ और फलदायी रहने वाला है. पैतृक संपत्ति प्राप्ति में आ रही रुकावटें सप्ताह के अंत तक दूर हो सकती हैं.
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 7
About the Author

चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें


