Mauni Amavasya Tarpan Vidhi: मौनी अमावस्या पर तर्पण ना करने से होती हैं ये समस्याएं, स्टेप बाय स्टेप जानें घर या नदी पर संपूर्ण तर्पण विधि

Mauni Amavasya Tarpan Vidhi: मौनी अमावस्या पर तर्पण ना करने से होती हैं ये समस्याएं, स्टेप बाय स्टेप जानें घर या नदी पर संपूर्ण तर्पण विधि

Last Updated:

Mauni Amavasya 2026 Tarpan: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, तर्पण और दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और कई तरह के दोष से मुक्ति भी मिलती है. लेकिन जो मौनी अमावस्या के दिन पितरों के नाम तर्पण नहीं करते, उनको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या का महत्व और किसी विधि से करें तर्पण…

ख़बरें फटाफट

Mauni Amavasya 2026 Pitru Tarpan Vidhi: मौनी अमावस्या का पर्व इस बार 18 जुलाई दिन रविवार को मनाया जाएगा और यह तिथि पितरों को तर्पण करने का सबसे उत्तम मानी गई है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन किया गया तर्पण सात पीढ़ियों तक शांति और आशीर्वाद देता है और पितरों की कृपा से पितृ दोष, पारिवारिक बाधाएं और आर्थिक रुकावटें भी खत्म हो जाती हैं. बहुत से लोग मौनी अमावस्या पर मौन व्रत या दान तो करते हैं लेकिन तर्पण नहीं करते हैं. मान्यता है कि इस शुभ तिथि पर तर्पण ना करने से घर में कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं और पितर भी नाराज हो जाते हैं. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर किस तरह तर्पण करें और इसका महत्व क्या है…

मौनी अमवस्या पर तर्पण का महत्व

मौनी अमावस्या पर श्रद्धा से किया गया तर्पण पितरों की तृप्ति, पितृ दोष शांति और जीवन में सुख-समृद्धि देता है. इस दिन किया गया तर्पण सात पीढ़ियों तक शांति और आशीर्वाद देता है. साथ ही पितरों की कृपा से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही परेशानियां भी खत्म हो जाएंगी और स्वास्थ्य, संतान और समृद्धि में वृद्धि होती है. शास्त्रों में बताया गया है कि मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से पितृ दोष और मौन व्रत रखने से ज्ञान में वृद्धि होती है.

मौनी अमावस्या पर तर्पण ना करने से होती हैं ये समस्याएं

  • मौनी अमावस्या के दिन तर्पण ना करने से पितर नाराज हो जाते हैं और परिवार में किसी ना किसी सदस्य को शारीरिक और मानसिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ता है. साथ ही घर में कोई ना कोई कलेश होती रहती है, जिससे घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम खत्म हो जाता है.
  • मौनी अमावस्या के दिन अगर पितरों के नाम का दान और तर्पण ना किया जाए तो पितरों की वजह से कई तरह के दोषों का अशुभ प्रभाव मिलता है और जीवन में सुख-सुविधा समेत हर चीज का अभाव बना रहता है.
  • मौनी अमावस्या के दिन पितरों के नाम का दान और तर्पण करने से पितर रुष्ट हो जाते हैं, जिससे पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और बनी बनाई प्लानिंग भी फेल हो जाते हैं.
  • कुंडली में अगर पितृ दोष या पूर्वज अशांत हैं तो कई दंपतियों को निसंतान रहना पड़ता है. ऐसे में आप मौनी अमावस्या की शुभ तिथि पर सुबह स्नान व ध्यान करने के बाद पितरों को जल तर्पण अवश्य करें.

मौनी अमावस्या तर्पण विधि

  • मौनी अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण देने के लिए तांबे के पात्र में जल भर लें और उसमें काले तिल, अक्षत, फूल, दूध और कुशा डाल लें.
  • फिर आप कुश के आसन पर बैठकर पितरों को ध्यान करते हुए दक्षिण दिशा की तरह मुख करें.
  • इसके बाद दाहिने हाथ में जल लेकर संकल्प करें कि मैं अपने पितरों की शांति के लिए तर्पण कर रहा/रही हूं.
  • फिर ॐ पितृ देवताभ्यो नमः मंत्र का जप करते हुए हर बार जल छोड़ते समय 3 बार जप करें.
  • तर्पण करने के बाद पितरों के नाम का ब्राह्मण भोज और दान अवश्य करें.
  • अंत में हाथ जोड़कर कहें कि हे पितृगण, जाने-अनजाने में हुई त्रुटियों को क्षमा करें और हमें आशीर्वाद दें.

मौनी अमावस्या पर घर पर तर्पण कैसे करें?

  • अगर आप घर पर तर्पण करना चाहते हैं तो पूजा स्थान या खुले आंगन में तर्पण करें.
  • जल को तुलसी/पीपल के पास या मिट्टी में अर्पित करें.
  • अगर कुश ना मिले तो केवल जल और काले तिल से भी तर्पण मान्य है.
  • ॐ पितृ देवताभ्यो नमः मंत्र का जप करते हुए तर्पण करें और ब्राह्मण भोज व दान कराएं.
  • तर्पण हमेशा नंगे पांव और शांत मन से करें. केवल पुरुष ही नहीं महिलाएं भी तर्पण कर सकती हैं.

About the Author

authorimg

Parag Sharma

पराग शर्मा एक अनुभवी धर्म एवं ज्योतिष पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेदनी ज्योतिष, वैदिक शास्त्रों और ज्योतिषीय विज्ञान पर गहन अध्ययन और लेखन का 12+ वर्षों का व्यावहारिक अनुभव ह…और पढ़ें

homedharm

मौनी अमावस्या पर तर्पण ना करने से होती हैं ये समस्याएं, जानें संपूर्ण विधि



Source link

Previous post

जन्मतिथि से खुलता है इंसान के भाग्य का राज, ये मूलांक वाले होते हैं बेहद लकी, मिलता है राजयोग

Next post

मौनी अमावस्या पर शनि की राशि में बना पंचग्रही योग, तुला समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत और हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ

You May Have Missed