मौनी अमावस्या पर शनि की राशि में बना पंचग्रही योग, तुला समेत 5 राशियों की खुलेगी किस्मत और हर क्षेत्र में मिलेगा लाभ
Mauni Amavasya 2026 Lucky Rashifal: मौनी अमावस्या पर इस बार शनि की राशि मकर में पांच ग्रहों की युति होने जा रही है, जिससे पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष की नजर में बेहद खास माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र में पंचग्रही योग को बेहद प्रभावशाली बताया गया है और यह योग बेहद दुर्लभ माना जाता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मकर राशि में बुध, सूर्य, शुक्र, मंगल ग्रह पहले से मौजूद हैं और इस दिन चंद्रमा भी इस राशि में पहुंच रहे हैं, जिससे यह शुभ योग बन रहा है. बताया जा रहा है कि मौनी अमावस्या पर बन रहा यह शुभ योग करीब 200 साल बाद बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव मेष तुला समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों को जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा और कई परेशानियों से राहत भी मिलेगी. आइए जानते हैं मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग का लाभ किन किन राशियों को मिलने वाला है.
पंचग्रही योग का मेष राशि पर प्रभाव
मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से मेष राशि वाले नई विचारधाराओं को जानने, उच्च शिक्षा लेने या विदेश यात्रा के लिए आकर्षित हो सकते हैं. साथ ही आपका आत्मविश्वास और उत्साह बढ़ेगा, जिससे आप अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए साहसिक कदम उठा सकते हैं. अगर आप काफी समय से किसी संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी होगी. गुरु, शिक्षक या पिता जैसी शख्सियतों की वजह से आपको कई फायदे होंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका भी मिलेगा.
पंचग्रही योग का सिंह राशि पर प्रभाव
मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से सिंह राशि वालों की मन की कई इच्छाएं पूरी होंगी और कार्यों को लेकर आपके अंदर जुनून बना रहेगा. इस समय अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएंगे और कई फायदे मिलेंगे. पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में चल रही समस्याएं खत्म होंगी और पंचग्रही योग के शुभ प्रभाव से धन प्राप्ति के नए नए मार्ग भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आप कोई लोन लेने या चुकाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं.
पंचग्रही योग का तुला राशि पर प्रभाव
मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से तुला राशि वालों को आरोग्य की प्राप्ति होगी और शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत नजर आएंगे. अगर काफी समय से आपका धन या कोई कार्य अटका हुआ है तो वह पूरा होने की संभावना बन रही है. आपके बिजनेस में अच्छी तरक्की होगी और लाभ प्राप्ति के लिए कई नई योजनाओं पर काम करेंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा फायदा भी मिलेगा. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत रहेंगे.
पंचग्रही योग का धनु राशि पर प्रभाव
मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से धनु राशि वालों को कई तरह के विवादों से मुक्ति मिलेगी और आपकी सेहत भी सामान्य रूप से अच्छी बनी रह सकती है. इस राशि के जो जातक काफी समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनको मेहनत का शुभ फल मिलेगा, जिससे सभी घरवाले काफी खुश नजर आएंगे. अगर आप किसी कर्ज में फंसे हुए हैं तो इस योग के प्रभाव से आपको राहत मिलती नजर आ रही है. आध्यात्मिक या धार्मिक गतिविधियों से जुड़े मामलों में भी आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं.
पंचग्रही योग का मीन राशि पर प्रभाव
मौनी अमावस्या पर बन रहे पंचग्रही योग के प्रभाव से मीन राशि वालों के कई कार्य पूरे होने से राहत मिलेगी और संपत्ति से जुड़े मामलों, व्यापार या करियर में लाभ और आय में वृद्धि की संभावना भी बन रही है. पंचग्रही योग आपकी प्रसिद्धि और सम्मान बढ़ाने में मदद कर सकता है. यह आपको प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने और बिजनेस की आय बढ़ाने में सहायक हो सकता है. इस राशि के जातक जो काफी समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं.


