कन्या राशि वालों को आज मिल सकता है फंसा पैसा, जानें शुभ समय

कन्या राशि वालों को आज मिल सकता है फंसा पैसा, जानें शुभ समय

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 10 July: व्यापार और नौकरी करने वालों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. खासकर अगर आप कपड़े का कारोबार करते हैं तो आज अच्छी बिक्री होने के पूरे संकेत हैं. कारोबार में अचानक फायदा मिल सकता है और आमदनी बढ़ने की संभावना है. वहीं नौकरी करने वाले लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो….

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है. ग्रहों की चाल आपके पक्ष में दिखाई दे रही है और किस्मत भी पूरा साथ देती नजर आ रही है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के बाद एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है. साथ ही कृत्तिका नक्षत्र और गण्ड योग का प्रभाव भी रहेगा. चंद्रमा आज मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका सकारात्मक असर खासकर कन्या राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. ऐसे में आज का दिन उत्साह, नई उम्मीद और अच्छे परिणाम लेकर आने वाला माना जा रहा है.

आज का शुभ और अशुभ समय
हालांकि, दिन की शुरुआत में एक बात का विशेष ध्यान रखना होगा. सुबह 10 बजकर 32 मिनट से दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक राहुकाल रहेगा. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस समय किसी भी नए काम, निवेश या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. सुबह 8 बजकर 46 मिनट से 10 बजकर 15 मिनट तक अमृत काल रहेगा, जिसे बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक रहती है. आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति दिन को शुभ बनाने का संकेत दे रही है.

संतान से जुड़े कोई शुभ समाचार की प्राप्ति होगी
अगर पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर का माहौल काफी सुखद रहेगा. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा. लंबे समय से जिस बात को लेकर मन में चिंता चल रही थी, उसमें भी राहत मिलने के संकेत हैं. जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या छोटी यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है. इससे रिश्तों में और अधिक मिठास आएगी और मन को सुकून मिलेगा.

कपड़े के व्यापारी को मिलेगा फायदा
व्यापार और नौकरी करने वालों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा माना जा रहा है. खासकर अगर आप कपड़े का कारोबार करते हैं तो आज अच्छी बिक्री होने के पूरे संकेत हैं. कारोबार में अचानक फायदा मिल सकता है और आमदनी बढ़ने की संभावना है. वहीं नौकरी करने वाले लोगों को कोई नया प्रोजेक्ट या नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जो आगे चलकर तरक्की का रास्ता खोल सकती है. लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं. इसके अलावा किसी दूसरी जगह से अतिरिक्त आमदनी होने की संभावना भी दिखाई दे रही है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी.

आज मानसिक तनाव समाप्त होगा
स्वास्थ्य के लिहाज से भी आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. यदि पिछले कुछ दिनों से किसी बीमारी या कमजोरी से परेशान थे तो उसमें सुधार महसूस होगा. मानसिक तनाव कम रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा. कुल मिलाकर कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियां, सफलता और नए अवसर लेकर आया है. यदि सही समय का ध्यान रखते हुए काम करेंगे और सकारात्मक सोच बनाए रखेंगे तो दिन का पूरा लाभ उठा सकते हैं. ग्रहों की अनुकूल चाल आज आपकी मेहनत का अच्छा फल दिलाने के संकेत दे रही है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed