Lady Luck Line: जिस हाथ में होती है ये रेखा, उनका किसी खास स्त्री की वजह से होता भाग्योदय, कहीं आपकी हथेली में तो नहीं है ये लाइन
महिला की वजह से भाग्योदय कराने वाली रेखा
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली में मणिबंध या जीवन रेखा के साथ भाग्य रेखा निकलती है. यह भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा या हृदय रेखा तक जाती है, तो किसी की हथेली में भाग्य रेखा शनि पर्वत या गुरु पर्वत तक जाती है. कुछ लोगों के हाथों में भाग्य रेखा चंद्र पर्वत से शुरू होकर शनि पर्वत तक या गुरु पर्वत तक जाती है.
कैसे पहचाने भाग्योदय वाली ये रेखा
आप अपने दाएं हाथ को ध्यान से देखें. कलाई के बाएं वाले हिस्से पर नीचे की ओर का क्षेत्र चंद्रमा का पर्वत कहलाता है. जब इस क्षेत्र से कोई साफ और स्पष्ट रेखा निकलकर मध्यमा अंगुली तक पहुंच रही हो और उसे कोई अन्य रेखा काटे न तो ऐसे लोगों का भाग्योदय महिला की वजह से होता है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


