Aaj Ka Meen Rashifal: मंगल गोचर से रुके हुए काम होंगे पूरे, कारोबार में मिलेगी तरक्की, प्र
Last Updated:
Aaj Ka Meen Rashifal: 30 जून मंगलवार को मंगल ग्रह गोचर कर रहे हैं जो व्यापार में तरक्की करवाते हैं, साथ ही वैवाहिक जीवन को भी सफल करवाते हैं. मीन राशि वालों के लिए भाग्य अंक 8 है और शुभ अंक 14 रहने वाला है.
Aaj Ka Meen Rashifal: 30 जून 2026 दिन मंगलवार से आषाढ़ माह की शुरुआत हो रही है आषाढ़ माह की मंगलवार को बेहद ही शुभ माना जाता है. इस दिन रुद्र के 11वे अवतार हनुमान जी महाराज, महादेव और श्री हरि विष्णु की पूजा करने से मनोरथ सफल होते हैं. मीन राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन बाद ही सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है. क्योंकि 30 जून मंगलवार को मंगल ग्रह गोचर कर रहे हैं, जो व्यापार में तरक्की करवाते हैं साथ ही वैवाहिक जीवन को भी सफल करवाते हैं. मीन राशि वालों के लिए भाग्य अंक 8 है और शुभ अंक 14 रहने वाला है. आज के दिन मीन राशि वालों का भाग्य कैसा रहने वाला है, ज्योतिष आचार्य से जानते हैं…
बनारस से आचार्य की पढ़ाई करने वाले सागर के ज्योतिष आचार्य एवं कुंडली विशेषज्ञ पंडित शोभित शास्त्री महाराज बताते हैं कि 30 जून 2026 दिन मंगलवार मीन राशि के जातकों के लिए बेहद सुख में होने वाला है और यह बड़ा शुभ फल देने वाला है. कार्य क्षेत्र व्यापार में सफलता प्राप्त होने वाली है. आय के जितने स्रोत उनके लिए भी विशेष योग बन रहा है. मीन राशि वाले जातकों के लिए मंगल ग्रह का अनुसरण हो रहा है. मंगल ग्रह के अनुसार, हर एक कार्य में सफलता मिलती है. लंबे समय से जो कार्य पेंडिंग में पड़े हुए हैं, बार-बार रुकावट आ रही है और कार्य सफल नहीं हो पा रहा है, ऐसे जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खूबसूरत रहने वाला है. इनके आज सारी कार्य सफल होंगे.
लव लाइफ
लव लाइफ आज के दिन बहुत ही अच्छी रहने वाली है दिनभर खुशी से गुजरेगा प्रसन्नता पूर्वक रहेंगे और खुशखबरी भी प्राप्त हो सकती है और प्रेम संबंध में अपने पार्टनर से भी खुशखबरी मिल सकती है अगर ऐसे जातक जो लंबे समय से विवाह , कोर्ट मैरिज या पारिवारिक उलझन में उलझे हुए थे तो इसमें भी सफल होने के योग बन रहे हैं क्योंकि मंगल का गोचर प्रारंभ हो रहा है मंगल का गोचर वैवाहिक संबंधों को बेहद सफल बनाने वाला होता है
व्यापार में उन्नति
मीन राशि के जातकों के लिए व्यापार के क्षेत्र में भी आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है मंगल का गोचर व्यापार के क्षेत्र में उन्नति और समृद्धि दिलाता है उद्योगपतियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा खास करके जो लोग प्रॉपर्टी का काम करते हैं या पैतृक संपत्ति से संबंधित कोई कार्य चल रहा है तो इसमें उन्हें लाभ मिलेगा
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क
मीन राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता होगी. इस दिन उनके लिए थोड़ी प्रॉब्लम हो सकती है. ईशान कोण में जाकर कोई भी भारी वस्तु ना उठाएं वजन वाला सामान उठाने से बचें. वाहन चलाते समय भी ध्यान रखने की आवश्यकता होगी. मीन राशि वाले जातकों की जो पुरानी बीमारियां काफी समय से चल रही हैं उन पुरानी बीमारियों राहत मिल सकती है.
आज का उपाय
एक हरा वस्त्र लें और हरे वस्त्र में लाल चंदन मसूर की दाल, थोड़ा सा गुड, एक लाल फूल डालकर इस कपड़े की पोटली बना लें और आपकी जो भी मनोकामना है, जो भी मनोरथ पूर्ण करना चाहते हैं. उसको 11 बार इस पोटली से बोल दें और स्मरण करने के बाद बहते हुए पानी में इसको प्रवाहित कर दें.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें


