आज का पंचांग: आषाढ़ मास के पहले दिन मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन से मंगल ग्रह मजबूत, पंचांग स

आज का पंचांग: आषाढ़ मास के पहले दिन मंगलवार व्रत, हनुमान पूजन से मंगल ग्रह मजबूत, पंचांग स

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 June 2026: आज आषाढ़ मास का पहला दिन और मंगलवार का व्रत किया जा रहा है. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित माना जाता है. पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा ​तिथि, पूर्वाषाढा नक्षत्र, बालव करण, ब्रह्म योग, उत्तर का दिशाशूल है. साथ ही चंद्रमा धनु राशि में तो सूर्य मिथुन राशि में रहेंगे. हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ मास का पहला दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है. यह महीना भगवान विष्णु, शिव और जगन्नाथ की आराधना के लिए विशेष माना जाता है. इसी मास में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा निकलती है और देवशयनी एकादशी के साथ भगवान विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं, जिससे चातुर्मास की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ मास के पहले दिन से जप, तप, दान, व्रत और पूजा-पाठ करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, भगवान विष्णु का पूजन, तुलसी की आराधना और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र तथा जल का दान करना शुभ माना जाता है.

आषाढ़ मास की शुरुआत मंगलवार से हो रही है, तो यह संयोग भक्तों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. शास्त्रों के अनुसार भगवान हनुमान संकटमोचन हैं. उनकी पूजा करने से भय, रोग, शत्रु बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलने की मान्यता है. मंगलवार के दिन सुबह स्नान के बाद हनुमान मंदिर जाकर सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ करें. ऐसा करने से मन को शांति मिलती है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है. कोई भी महत्वपूर्ण कार्य अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:35 से दोपहर 12:29 बजे तक करने से काफी शुभ रहेगा. यह दिन के मध्य का सबसे शुभ और शक्तिशाली समय माना जाता है, जिसमें किसी भी नए कार्य की शुरुआत, पूजा-पाठ या महत्वपूर्ण निर्णय लेना अत्यंत फलदायी होता है. इस दिन सुबह 5:12 बजे सूर्योदय और शाम 6:53 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, शाम 7:26 बजे चन्द्रोदय और सुबह 5:06 बजे चन्द्रास्त होगा. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 जून 2026
आज की तिथि- प्रतिपदा – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- पूर्वाषाढा – पूर्ण रात्रि तक
आज का करण- बालव – 06:33 पी एम तक, कौलव – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- ब्रह्म योग – 03:19 पी एम तक, इंद्र योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- मंगलवार
चंद्र राशि- धनु राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:28 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 08:03 पी एम
चन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ योग और मुहूर्त 30 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:47 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:58 ए एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:45 पी एम से 03:41 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:22 पी एम से 07:42 पी एम
अमृत काल: 01:29 ए एम से 07:13 ए एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 03:17 ए एम, 1 जुलाई

शिववास: गौरी के साथ

आज के अशुभ मुहूर्त 30 जून 2026
राहुकाल: 03:55 पी एम से 05:39 पी एम
यमगण्ड: 08:57 ए एम से 10:41 ए एम
गुलिक काल: 12:26 पी एम से 02:10 पी एम
वर्ज्य: 02:46 पी एम से 04:34 पी एम
दुर्मुहूर्त: 08:15 ए एम से 09:11 ए एम
दिशाशूल: उत्तर

Source link

You May Have Missed